Bihar Weather Update: बिहार में सर्दी ने अपना कहर डाहना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों में ठंड बढ़ने की आशंका जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के 9 शहरों का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग ने शीतलहर की आशंका के बीच अलर्ट जारी कर दिया है। बिहार के अधिकतर जिलों में शीतलहर के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। बीते 24 घंटे में पटना का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट आई और पारा 25.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। मंगलवार को राज्य का सबसे ठंडा शहर 8 डिग्री सेल्सियस के साथ समस्तीपुर का पूसा और भागलपुर का सबौर रहा।
बिहार में बढ़ेगी ठंड, पटना सहित सभी जिलों के लिए IMD ने जारी किया शीतलहर का अलर्ट
प्रशासन ने शीतलहर के मद्देनजर जारी की एडवाइजरी
मौसम विभाग ने बिहार में ठंड में बढ़ोतरी के साथ जल्द ही शीतलहर चलने की आशंका जताई है। संभावित शीतलहर को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलों को अलर्ट जारी कर दिया हैं। वहीं, पटना जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर बच्चों, बुजुर्ग और महिलाओं को सेहत पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी है। अगर बिहार में वायु प्रदूषण की बात करें तो प्रदेश में वायु प्रदूषण चरम स्तर पर है। बुधवार सुबह बिहार की राजधानी पटना प्रदेश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। पटना के समनपुरा में सर्वाधिक 415 एक्यूआई दर्ज किया गया।
