सीएम नीतीश का एक और बड़ा ऐलान, बिहार में होगा सफाई कर्मचारी आयोग का गठन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले एक और बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने रविवार को सफाई कर्मचारियों के कल्याण के लिए बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के गठन की घोषणा की है। यह आयोग सफाई कर्मियों के अधिकारों की सुरक्षा, पुनर्वास, सामाजिक-आर्थिक विकास और शिकायतों के समाधान पर कार्य करेगा।

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सफाई कर्मचारियों के हितों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के गठन का ऐलान कर दिया है। इस आयोग का उद्देश्य सफाई कर्मचारियों के अधिकारों की सुरक्षा, उनके सामाजिक और आर्थिक विकास, शिकायतों का समाधान और कल्याणकारी योजनाओं की निगरानी करना है।

Nitish Kumar

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फाइल फोटो (PC-PTI)

न्यूज एजेंसी IANS के अनुसार मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर की। नीतीश कुमार ने कहा कि यह आयोग सफाई कर्मचारियों के लिए सरकार को सुझाव देगा, ताकि उनके अधिकारों की रक्षा हो सके और कल्याणकारी योजनाओं का सही तरीके से कार्यान्वयन हो। यह आयोग सफाई कर्मचारियों के पुनर्वास, सामाजिक उत्थान और उनके हितों से जुड़े मुद्दों पर काम करेगा। साथ ही, यह समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा में जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

End of Feed