बिहार की बेटियां भी देश का नाम रोशन करेंगी- पेरिस ओलंपिक के लिए जब क्वालिफाई हुई MLA श्रेयसी सिंह तो बोले चिराग पासवान

जमुई विधायक श्रेयसी सिंह के पेरिस ओलंपिक में चयन होने पर पूरे जिले में खुशी का माहौल है। श्रेयसी सिंह ने ग्लासगो में हुए 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स में निशानेबाजी की डबल ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक प्राप्त किया था।

बिहार के जमुई से विधायक श्रेयसी सिंह के पेरिस ओलंपिक में क्वालिफाई करने पर केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने उनकी जमकर तारीफ की। चिराग पासवान ने श्रेयसी सिंह को शुभकामनाएं भी दीं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब वो दिन दूर नहीं जब बिहार की बेटियां भी देश का नाम रौशन करेंगी।

End of Feed