छपरा में Double Murder... गोदरेज शोरूम के मालिक और दोस्त की गोली मारकर हत्या, आपसी विवाद की आशंका

Chhapra Double Murder: छपरा में देर शाम को गोदरेज शोरूम के मालिक अमरेंद्र सिंह और उनके दोस्त को अपराधियों ने मौत के घाट उतार दिया। बदमाशों ने उन्हें घर से कुछ ही दूरी पर गोली मार दी। प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद के चलते हत्या की बात सामने आ रही है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Chhapra Double Murder: बिहार के छपरा में दोहरे हत्याकांड की वारदात सामने आई है। मंगलवार देर शाम को गोदरेज शोरूम के मालिक अमरेंद्र सिंह और उनके दोस्त शंभू सिंह को अपराधियों ने गोली मार दी। जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में इस वारदात के पीछे आपसी विवाद की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस हत्या के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास पुलिस बलको भी तैनात किया गया है।

Murder

छपरा में दो लोगों की हत्या

घर से कुछ ही दूरी पर मारी गोली

यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के प्रभुनाथनगर में टेलीफोन एक्सचेंज के पास हुई। बताया जा रहा है कि अमरेंद्र सिंह अपने दोस्त शम्भू सिंह के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान उनके घर से कुछ ही दूरी पर बाइक सवार अपराधियों ने दोनों को गोली मार दिया। छपरा के सदर अस्पताल में ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बावजूद परिजन दोनों को लेकर पटना चले गए हैं।

End of Feed