पटना में चैती छठ की तैयारियां शुरू, नगर निगम अर्घ्य के लिए गंगा के 41 घाटों को कर रही तैयार

15 अप्रैल को चैती छठ का त्योहार मनाया जाएगा। इसके लिए पटना में घाट तैयार किए जा रहे हैं। पटना नगर निगम गंगा नदी में पाटीपुल घाट से दीदारगंज के बीच अर्घ्य के लिए 41 घाट तैयार कर रहा है।

Patna News: चैती छठ की तैयारियां शुरू कर दि गई हैं। 15 अप्रैल को चैती छठ का त्योहार मनाया जाएगा। इसके लिए पटना में घाट तैयार किए जा रहे हैं। पटना नगर निगम गंगा नदी में पाटीपुल घाट से दीदारगंज के बीच अर्घ्य के लिए 41 घाट तैयार कर रहा है। इस पर काम शुरू हो गया है। पाटलिपुत्र अंचल पाटीपुल घाट से कलेक्ट्रेट के बीच करीब नूतनराजधानी अंचल एकमात्र घाट महेंद्रु और बांकीपुर अंचल कालीघाट से लेकर पथरी घाट के बीच 12 सीढ़ियों वाले घाटों पर तैयारी कि जा रही है।

chaiti chhat

चैती छठ के लिए तैयार किए जा रहे घाट

अजीमाबाद अंचल नौ घाटों पर गायघाट से महाराजगंज घाट और पटना सिटी अंचल मिचाईघाट से लेकर दीदारगंज स्थित महावीर घाट तक अर्घ्य की व्यवस्था में जुटा है। बताया गया कि दीघा पाटीपुल घाट से महेंद्रु घाट तक गंगा के घाट बेहतर स्थिति में हैं। इन घाटों तक वाहन से जाया जा सकता है। रास्ते बेहतर स्थिति में हैं। हालांकि फसल की वजह से पार्किंग बनाने में समस्या आ सकती है।

End of Feed