Bihar News: इस स्टेशन पर CBI की रेड, बुकिंग क्लर्क और अधीक्षक अरेस्ट; जानें क्या है माजरा

रक्सौल रेलवे स्टेशन पर कार्यरत वाणिज्य अधीक्षक माणिक चंद्र उनसे पार्सल बुकिंग के लिए 90 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। मामले की जांच के बाद, मंगलवार को व्यवसायी को 20 हजार रुपये देने थे, जबकि बाकी की राशि बाद में चुकाई जानी थी।

रक्सौल : रक्सौल रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को सीबीआई की टीम ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की, जिसमें उन्होंने पार्सल कार्यालय में छापेमारी कर बुकिंग क्लर्क बीरेश कुमार को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई एक स्थानीय व्यवसायी की शिकायत के आधार पर की गई थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि वाणिज्य अधीक्षक माणिक चंद्र उनसे पार्सल बुकिंग के लिए 90,000 रुपये की मांग कर रहे थे।

CBI

(फाइल फोटो)

सीबीआई ने यूं किया गिरफ्तार

हिंदुस्तान की खबरे के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सीबीआई ने मामले की जांच के बाद मंगलवार को 20,000 रुपये की पहली किस्त का भुगतान करने की योजना बनाई। जब व्यवसायी ने वाणिज्य अधीक्षक से फोन पर बात की, तो उन्होंने कहा कि वह बाहर हैं और बुकिंग क्लर्क को पैसे देने के लिए कहा। जैसे ही बुकिंग क्लर्क ने पैसे लिए, सीबीआई ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बीरेश कुमार की गिरफ्तारी के बाद, सीबीआई ने माणिक चंद्र को भी समस्तीपुर से गिरफ्तार किया।

End of Feed