Murder: बेगूसराय में चौकीदार का बेरहमी से कत्ल कर खेत में फेंका शव, चेहरे पर डाला तेजाब

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 12, 2022, 09:48 PM IST

Begusarai Murder: बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने चौकीदार की बेरहमी से हत्या कर उसके शव को खेत में फेंक दिया। कातिलों ने चौकीदार के चेहरे को तेजाब से जला दिया। चौकीदार की हत्या से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बेगूसराय में चौकीदार की बेरहमी से हत्या
  • हत्या के बाद शव खेत में फेंका, चेहरे पर तेजाब डाला
  • कई दिन से लापता था चौकीदार, पुलिस जांच में जुटी

Begusarai Murder: बिहार के बेगूसराय में 9 नवंबर की रात से लापता चौकीदार का शनिवार सुबह शव मिलने से सनसनी फैल गई। चौकीदार की लाश गांव के बाहर खेत से बरामद की गई है। शव को देखकर आशंका है कि, कातिलों ने उसे बेरहमी से पीटकर मार डाला। हत्या के बाद उसके चेहरे पर तेजाब भी डाला गया। ताकि लाश की पहचान ना हो सके। सनसनीखेज वारदात मंसूरचक थाना इलाके में हुई। मृतक घूरन महतो (59) मंसूरचक थाने में चौकीदार के पद पर था। हत्‍या की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मचा है।

Patna News

चौकीदार का बेरहमी से कत्ल (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बताया जा रहा है कि, पूर्णिमा पर सिमरिया गंगा मेला में चौकीदार की ड्यूटी लगाई गई थी। बुधवार को मुख्‍यमंत्री के कार्यक्रम में चौकीदार को सिमरिया भेजा गया था। यहां से लौटने के बाद वह घर आया था। बुधवार रात करीब आठ बजे चौकीदार को सोहिलवाड़ा पर देखा था।

End of Feed