बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद फिर बने रियल हीरो, महिला का पटना में कराया इलाज

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 8, 2022, 01:28 AM IST

Sonu Sood Helped: कोरोना काल में लोगों के लिए मसीहा बने बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद आज भी लोगों की मदद कर रहे हैं। यही वजह से लोग अब भी किसी भी मुसीबत में होने पर उनसे मदद की मांग कर देते हैं। एक्टर भी बिना लेटलतीफी उसकी मदद करते हैं। अब सोनू सूद ने पटना के निजी अस्पताल में एक महिला का इलाज करवाया है। महिला ने सोशल मीडिया पर इलाज को लेकर उनसे मदद मांगी थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • भागलपुर जिले के सुल्तानगंज की रहने वाली प्रीति साहू की एक्टर ने की मदद
  • गरीबी के कारण महिला लीवर में संक्रमण का नहीं करवा पा रही थी इला
  • महिला ने सोशल मीडिया के माध्यम से सोनू सूद से मांगी थी मदद

Patna News:भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में रहने वाली प्रीति साहू के लिए एक्टर सोनू सूद मसीहा बन गए हैं। प्रीति का पूरा परिवार आजीवन सोनू सूद का ऋणी रहेगा। महिला और उसका परिवार एक्टर का आभार जता रहा है। दरअसल, प्रीति साहू गरीबी की वजह से अपना इलाज नहीं करवा पा रही थी। फिर उन्होंने सोशल मीडिया पर सोनू सूद से मदद की गुहार लगाई थी। सोनू ने सक्रियता दिखाते हुए तत्काल प्रीति का इलाज कराने को लेकर ट्वीट किया।

sonu sood help

भागलपुर की इस महिला का सोनू सूद ने कराया है इलाज

एक्टर ने राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र में डॉक्टर्स कॉलोनी स्थित मेडिवर्सल अस्पताल में बात की। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने प्रीति साहू को अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कर लिया।। यहां डॉक्टरों ने प्रीति के लीवर में संक्रमण का इलाज किया। अब वह बिल्कुल स्वस्थ है। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद वह अपने घर चली गई।

End of Feed