पटना में बड़ा हादसा, पुनपुन नदी में पलटी कांवड़ियों से भरी नाव, 2 लोग लापता

Patna News: बिहार की राजधानी पटना की पुनपुन नदी में कांवड़ियों से भरी एक नाव पीपा पुल के पिलर टकराकर पलट गई। उसमें सवार करीब 18 कांवड़िए तैरकर बाहर आ गए, लेकिन 2 लोगों के लापता होने की खबर सामने आई है।

Patna News: बिहार की राजधानी पटना से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। कांवड़ियों से भरी एक नाव पुनपुन नदी में पलट गई। इस नाव में 20 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि इसमें 18 लोग तैरकर बाहर निकल गए, लेकिन 2 लोगों के लापता होने की खबर सामने आई है। पुलिस ने बताया कि यह घटना पटना के फतुहां स्थित त्रिवेणी घाट संगम की है। यहां नाव पीपा पुल के पिलर से टकराने के कारण पलट गई थी।

End of Feed