'जिस परिवार में बहू-बेटियों को बाल पकड़कर और चप्पल से पीटा...', लालू फैमिली में मची कलह पर BJP का आया बयान

Lalu Family Feud: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार में मची कलह पर तंज कसा है। भाजपा ने कहा कि जिस परिवार में बहू-बेटियों को बाल पकड़कर और चप्पल से पीटा जाता हो, सोचिए... ये लोग अगर सत्ता में आ जाते, तो बिहार की बहन-बेटियों के साथ कैसा सलूक करते...।

Lalu Family Feud: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार में मची कलह अब किसी से छिपी नहीं है। उनकी बेटी रोहिणी आचार्य के राजनीति छोड़ने और परिवार से नाता तोड़ने के ऐलान के बाद राजनीतिक गलियारों में नई बहस छिड़ गईं। विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के महज 24 घंटे बाद ही लालू परिवार बिखर गया। इस मामले को लेकर तमाम राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Rohini Acharya lalu yadav

लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य (फोटो साभार: instagram.com/rohiniacharyayadav)

भाजपा ने RJD पर कसा तंज

बिहार चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी भाजपा (BJP) ने भी लालू परिवार में मचे सियासी कलह पर तंज कसा है। भाजपा ने कहा कि बिहार की जनता ने राजद को नहीं चुनकर जंगलराज से बचा लिया। भाजपा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट कर कहा, ''बिहार की जनता ने राजद को नहीं चुनकर जंगलराज से बचा लिया! जिस परिवार में बहू-बेटियों को बाल पकड़कर और चप्पल से पीटा जाता हो, सोचिए... ये लोग अगर सत्ता में आ जाते, तो बिहार की बहन-बेटियों के साथ कैसा सलूक करते...।''

End of Feed