बिहारशरीफ : मूसलाधार बारिश में चट्टान की तरह खड़े रहेंगे तटबंध! कटाव रोकने का भी हुआ इंतजाम

बिहारशरीफ में तेज बारिश से निपटने के लिए पूरी तैयारी की जा रही है। प्रशासन सभी तटबंधों की मरम्मत के आदेश दिए हैं।

बिहारशरीफ : जिले में बारिश से पहले प्रशासन ने कमर कस ली है। खासकर, बाढ़ से निपटने की पूरी तैयारी की जा रही है। बाढ़ नियंत्रण और जल निस्सरण विभाग ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बाढ़ की स्थिति का आकलन करने का निर्देश दिया है। नालंदा जिले में बरसात के मौसम में बाढ़ से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने क्षतिग्रस्त तटबंधों की मरम्मत का आदेश दिया है। जिला मजिस्ट्रेट कुंदन कुमार ने कहा कि प्रशासन की नजर से दूर ऐसे स्थानों की जानकारी ग्रामीणों से प्राप्त की जाए, ताकि एहतियाती तैयारी की जा सके।

Tatbandh

तटबंध (फाइल फोटो)

हिंदुस्तान की खबर के मुताबिक, बिहारशरीफ, एकंगरसराय और बख्तियापुर प्रमंडल द्वारा 22 से अधिक तटबंधों की मरम्मत का दावा किया गया है। मरम्मत की गई तटबंधों की सूची जिला प्रशासन को सौंपी गई है। इसमें उल्लेखित कार्यों में मानपुर-धनुकी के पास सकरी नदी के दाएं बांध में कटाव निरोधक कार्य शामिल है, जिससे तेज बारिश के दौरान किसानों को नुकसान नहीं होगा। अन्य स्थानों में दरवेशपुरा-कटौना, नकटपुरा, कल्याणबिगहा, खरूआरा, जिराईनपुरी, लालूबिगहा, और पंचाने नदी के तटबंधों में भी कटाव निरोधक कार्य किए गए हैं। इन कार्यों का उद्देश्य बाढ़ के खतरे को कम करना और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। प्रशासन ने सभी संबंधित क्षेत्रों में बाढ़ निरोधी उपायों को लागू करने की योजना बनाई है।

End of Feed