Bihar Weather Update: बिहार के 21 जिलों में आंधी से साथ बारिश का अलर्ट, आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावना

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated May 18, 2023, 09:39 AM IST

Bihar Weather Update: चक्रवाती तूफान मोचा का असर बिहार में भी दिखने लगा। 21 जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया है। यहां तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

Bihar Weather Update: बंगाल की खाड़ी से उठने वाला चक्रवाती तूफान मोचा बांग्लादेश, म्यांमार और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाके में कहर बरपाने के बाद इसका असर धीरे-धीरे बिहार, यूपी समेत कई राज्यों में इसका असर दिखने लगा है। बिहार में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने लगा है। तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने बिहार के 21 जिलों में आंधी और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही अगाह किया है कि आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। बुधवार को बिहार के कई जिलों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। इससे लोगों को चिलचिलादी गर्मी से राहत मिली है।

Bihar Weather Update, rain in bihar, thunderstorm in bihar

बिहार के कई जिलों में आंधी के साथ बारिश होने की भविष्यवाणी

Bihar Weather Update: बिहार के इन जिलों में आंधी के साथ हो सकती है बारिश

भारतीय मौसम विभाग ने बिहार के 21 जिलों बारिश और आंधी आ सकती है। अररिया, कटिहार, पूर्णिया, सुपौल, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, नवादा, गया, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा में आंधी के साथ बारिश हो सकती है। इन जिलों के मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया। बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा। गोपालगंज और छपरा में तेज हवा चली। मोतिहारी और मुजफ्फरपुर में तेज हवा के साथ बारिश भी हुई है।

End of Feed