Bihar Weather Today: बिहार में फिर धीमी पड़ी मानसून की चाल, इस दिन पकड़ेगा रफ्तार, झमाझम बारिश खुशनुमा होगा मौसम का हाल

Bihar Weather Today: बिहार में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद मानसून की रफ्तार एक बार फिर धीमी पड़ती नजर आ रही है। प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है और 2 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में मानसून फिर रफ्तार पकड़ेगा।

Bihar Weather Today : बिहार में पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर जारी है। इससे लोगों को चिपचिपी गर्मी से राहत मिली है। प्रदेश में हो रही बारिश से कई स्थानों पर जलजमाव की समस्या है, तो वहीं कुछ जिले ऐसे भी हैं जहां बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। इस बीच मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं कई जिलों में हल्की और मध्य बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान बिजली गिरने की भी आशंका है। पूरे दिन घने बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बीच आइए जानें कैसा रहेगा बिहार में मौसम का हाल-

Bihar Weather Today

बिहार में फिर धीमी पड़ी मानसून की चाल

बिहार में भारी बारिश का अलर्ट

पिछले कुछ दिनों से बिहार के कई जिलों में रिमझिम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज जमुई और पूर्वी चंपारण में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग कि रिपोर्ट के अनुसार, बक्सर, कैमूर, रोहतास, भोजपुर, पटना, औरंदाबाद, अरवल, गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, लखीसराय, शेखपुर, बांका, मुंगेर, भागलपुर, खगड़िया और बेगूसराय में हल्की से मध्य स्तर की बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई जा रही है।

End of Feed