Bihar Weather Today: उमस और गर्मी से मिलेगी राहत, तीन दिन झमाझम बारिश का अलर्ट; IMD ने बताया मौसम का हाल

Bihar Weather Today: बिहार में मानसूनी बारिश का दौर फिर शुरू होगा। आगामी तीन दिनों में झमाझम बदरा बरसने का अनुमान लगाया गया है। इस बीच मौसम विभाग ने आज बिहार के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट और 25 से अधिक जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

Bihar Weather Today: बिहार में मानसून की तीसरी पारी चल रही है। इस दौरान अच्छी बारिश होने की उम्मीद की जा रही है। बिहार के कुछ जिलों में भारी बारिश हो रही है तो वहीं कुछ जिलों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कहीं लोगों को गर्मी सता रही है तो वहीं कई स्थानों पर हो रही बारिश से लोगों के चेहरे खिले हुए हैं। भारी बारिश के कारण गंगा, कोसी और बागमती नदियां उफान पर हैं। बता दें कि पिछले दिनों उत्तर बिहार में मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई। वहीं दक्षिण बिहार में अभी भी बारिश की कमी हैं। यहां लोग अच्छी बारिश होने का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग ने बताया कि आज मानसून के सक्रिय होने से अगले तीन दिन तक झमाझम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसे देखते हुए कई जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान में भी कमी आएगी। आइए आपको बताएं कैसा रहेगा आज मौसम का हाल -

Bihar weather

तीन दिन झमाझम बारिश का अलर्ट

बिहार के चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बिहार के चार जिले अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और रोहतास में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 41 से 61 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। हवाओं के साथ बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान में भी कमी आएगी।

End of Feed