Bihar Weather Today: उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत, इन जिलों में झमाझम बारिश की संभावना; IMD का Yellow Alert जारी

Bihar Weather Today: बिहार में मौसम की चाल बदलने लगी है। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत देने के लिए बारिश की शुरुआत होने वाली है। मानसूनी गतिविधियों को देखते हुए मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में भी बिहार में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

Bihar Weather Today: बिहार के लोगों का उमस भरी गर्मी से हाल बेहाल हो गया है। बढ़ती गर्मी और तापमान के बीच बिहार के लोग लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन बारिश है कि बरसने का नाम ही नहीं ले रही है। मौसम विभाग द्वारा कई जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का अलर्ट जारी किया गया। लेकिन बारिश हो नहीं रही। कुछ जिलों में बारिश की बौछार या छिटपुट बारिश दर्ज की गई। लेकिन इससे राहत मिलने की बजाए उमस और बढ़ गई। दिन प्रतिदिन बढ़ती उमस से बेहाल लोगों को अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि बिहार में अगस्त महीने की शुरुआत होते ही मानसून एक्टिव हो गया है। इससे कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। बता दें कि एक अगस्त को पटना समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई है। बारिश से कई लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। बारिश से न केवल आम जनता के बल्कि किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। धान की रोपनी के लिए बारिश का इंतजार कर रहे किसानों ने राहत की सांस ली है।

Bihar Weather Today

बिहार में बारिश की संभावना

करीब 19-20 दिन से मानसून की बेरुखी झेलने के बाद अब लोगों को अच्छी बारिश की उम्मीद है। लंबे समय से धीमी पड़ी मानसून की चाल ने आखिरकार अब रफ्तार पकड़ ही ली। बिहार में मानसूनी गतिविधियों को देखते हुए मौसम विभाग ने आने वाले 5 दिनों तक झमाझम बारिश होने की संभावना जताई है। आइए आपको बताएं कैसा रहेगा आज मौसम का हाल -

End of Feed