बिहार का मौसम 6-July-2025: बिहार में सुस्त पड़ी मानसून की चाल, बढ़ी उमस और गर्मी, बारिश ठनठन गोपाल

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 6-July-2025 पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, गया में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: राज्य भर में बढ़े उमस से गर्मी ज्यादा हो गई है। बारिश का प्रतिशत भी कुछ जिलों में कम है। पिछले दिन बारिश की उम्मीद कर रहे लोगों के हाथ निराशा ही लगी, आज यानी रविवार को मौसम विभाग ने कुछ जगहों पर बारिश की उम्मीद जताई है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा बिहार का मौसम।

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 6-July-2025: बिहार में मानसून की चाल एक बार फिर धीमी पड़ती दिख रही है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में बीते 24 घंटों के दौरान तेज बारिश की उम्मीदों पर पानी फिर गया और लोगों को सिर्फ हल्की फुहारों से ही संतोष करना पड़ा। हालांकि किशनगंज, अररिया और भभुआ में 30 से 50 मिमी तक बारिश दर्ज की गई, जबकि बाकी जिलों में औसतन 10 से 15 मिमी तक ही वर्षा हुई।

bihar mausam 6 july

बिहार में धीमा पड़ा मानसून (AI Image)

पटना में पिछली बार से कम बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार, इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून तय समय से पहले राज्य में पहुंच गया, लेकिन राजधानी पटना में अब तक 13 मिमी कम बारिश दर्ज की गई है। इसके उलट गया में सामान्य से 144 मिमी अधिक बारिश दर्ज की गई है, जो मानसून की असमान सक्रियता को दर्शाता है।

End of Feed