Bihar Ka Mausam 30-Sep-2025: बिहार में आज गर्मी, कल फिर बदलेगा मौसम, गरज-चमक के साथ बरसेंगे बदरा

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 30-Sep-2025 पटना, गया, नालंदा, सिवान में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में मौसम की चाल फिर बदल गई है। आज प्रदेश में तीखी धूप के साथ गर्मी का सामना करना पड़ेगा। लेकिन कल से फिर प्रदेश का मौसम बदलेगा और बिहार को लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

Bihar Ka Mausam 30-Sep-2025: बिहार में बारिश का दौर थमने लगा है। कहीं-कहीं छिटपुट बारिश होने की संभावना जताई जा जा रही है। लेकिन आगामी दिनों में बिहार के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर जोन बन रहा है, जिसका असर बिहार के मौसम पर देखने को मिलेगा। फिलहाल बारिश का कोई अलर्ट नहीं है, इसका अर्थ यह है कि आज बिहार के लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज बिहार में मौसम का हाल -

Bihar weather

बिहार का मौसम (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

बिहार में मौसम का हाल

मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश को ग्रीन जोन में रखा है। इसका अर्थ यह है कि यहां बारिश की कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। लेकिन सुपौल, मधेपुरा, किशनगंज, अररिया, सहरसा, कटिहार और पूर्णिया में इस दौरान कहीं-कहीं छिटपुट बारिश होने की संभावना है। इस बारिश से लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। इसके अलावा यहां तेज धूप खिली रहेगी और अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक रह सकता है।

End of Feed