Bihar Weather 29-November-2025: बिहार में चलने वाली है शीतलहर, 2 दिनों में बढ़ेगी ठंड; जानें बारिश को लेकर क्या कहता है IMD का पूर्वानुमान

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 29-November-2025 पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में पछुआ हवाओं के कारण तापमान लगातार गिर रहा है और ठंड का असर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि सीजन का पहला शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिससे 1 दिसंबर से कई जिलों में तापमान तेजी से नीचे जा सकता है और शीतलहर जैसी स्थिति बन सकती है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा बिहार का मौसम।

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 29-November-2025: बिहार में पिछले कई दिनों से सर्द पछुआ हवाओं के कारण तापमान लगातार नीचे लुढ़क रहा है। सूरज ढलते ही कनकनी बढ़ जाती है और सुबह का आगाज घने कोहरे के साथ हो रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अब ठंड और ज्यादा तेज होने वाली है, क्योंकि इस सीजन का पहला शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके प्रभाव से राज्य के अधिकांश इलाकों में तापमान एकदम से गिर सकता है और शीतलहर जैसी स्थिति भी बन सकती है।

bihar weather today patna mausam

क्या बिहार में भी दिखेगा दितवाह का असर

जल्द बदलेगा मौसम का मिजाज

बिहार मौसम सेवा केंद्र के अनुसार, संभावित पश्चिमी विक्षोभ के असर से 1 दिसंबर से पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, गोपालगंज और सीवान सहित कई जिलों में तापमान में तेज गिरावट देखने को मिलेगी। आईएमडी ने भी अपने पूर्वानुमान में कहा है कि दिसंबर की शुरुआत से ही सर्दी में बढ़ोतरी तय है। आने वाले दिनों में राज्य के कई हिस्सों में कोल्ड डे और कोल्ड वेव जैसे हालात बन सकते हैं।

End of Feed