बिहार का मौसम 28-July-2025: पटना समेत कई जिलों में मौसम ने बदला मिजाज, बारिश-ठनका का अलर्ट जारी

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 28-July-2025 पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। रविवार रात से राजधानी पटना सहित कई जिलों में बारिश हो रही है, जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। IMD ने वज्रपात और भारी बारिश को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा बिहार का मौसम।

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 28-July-2025: बिहार में मानसून का असर एक बार फिर दिख रहा है। राजधानी पटना से लेकर राज्य के अधिकांश जिलों में रविवार रात से ही बारिश का सिलसिला चल रहा है। सोमवार की सुबह भी राजधानी समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन साथ ही मौसम विभाग ने कई जिलों में संभावित वज्रपात और भारी वर्षा को लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया है।

bihar weather 28 july ka mausam patna ka mausam

बिहार आज होगा बारिश से सराबोर, आए कई अलर्ट

पटना में रात से जारी बारिश

पटना में रविवार देर रात से शुरू हुई तेज बारिश का सिलसिला सोमवार सुबह तक जारी रहा। इससे बीते दिन की गर्मी-उमस से तो राहत जरूर मिली लेकिन जलजमाव की स्थिति बनने से समस्याएं भी बढ़ सकती हैं। मौसम मौसम विभाग के अनुसार, आज पूरे दिन पटना में मौसम का उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

End of Feed