बिहार का मौसम 22-July-2025: बारिश हुई कम, अब दो दिनों तक रूठा रहेगा मानसून, फिर छातों के लौटेंगे दिन

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 22-July-2025 पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: इस महीने बिहार के मौसम में काफी उठापटक चली है। राज्य में बारिश दो दिनों के लिए फिर ब्रेक पर चली गई है और इसका असर सोमवार से ही दिखना शुरू हो गया। कुछ जिलों में पारा तेजी से बढ़ा। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा बिहार के मौसम का हाल और कब होगी बारिश?

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 22-July-2025: जुलाई महीने में बिहार का मौसम लगातार करवट बदल रहा है। कुछ दिन पहले तक जहां झमाझम बारिश हो रही थी, वहीं अब उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और अगले 48 घंटों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

bihar weather 22 july ka mausam patna

बिहार मेंआज बारिश की उम्मीद कम

तेजी से चढ़ा पारा

राज्य में सोमवार से ही तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। सुपौल, किशनगंज, मधुबनी, मुंगेर, भागलपुर और बांका समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार को भी तेज धूप और उमस की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की और बढ़ोतरी हो सकती है।

End of Feed