बिहार का मौसम 21-November-2025: बिहार में ठंड के तेवर नरम लेकिन कोहरे ने बढ़ाई चिंता; जानें क्या कहता है IMD का पूर्वानुमान

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 21-November-2025 पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में पछुआ हवाओं के कारण पिछले दिनों कड़ाके की ठंड महसूस की गई थी, लेकिन अब हवाओं की रफ्तार कम होने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। राहत के बीच घना कोहरा परेशानी बढ़ा रहा है। कई जिलों में घने कोहरे का असर देखा गया। आइए जानते हैं कैसा रहेगा बिहार का मौसम।

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 21-November-2025: बिहार में पिछले कई दिनों से चल रही तेज पछुआ हवा ने लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास कराया था। अधिकांश जिलों में रात का तापमान गिरकर 10 डिग्री के नीचे आ गया था, जिससे सुबह और देर शाम की रोजाना ठिठुरन महसूस हो रही थी। हालांकि पछुआ हवा की रफ्तार कम होते ही अब ठंड के तेवर थोड़े नरम पड़े हैं और रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे लोगों को हल्की राहत महसूस हुई है। मगर राहत के बीच कोहरे ने परेशानियां बढ़ानी शुरू कर दी हैं।

bihar weather today patna mausam

बिहार में कोहरे का प्रकोप

कई जिलों में घना कोहरा

बिहार के अधिकांश इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छा रहा है, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई है। सड़कें कोहरे की चादर में इस कदर ढकी हैं कि कई जगहों पर वाहन 10-20 मीटर तक ही साफ देख पा रहे हैं। इसका सीधा असर ट्रैफिक सिस्टम पर पड़ा है और हाईवे पर वाहनों की रफ्तार काफी धीमी हो गई है। बिहार मौसम सेवा केंद्र के अनुसार, अगले 48 घंटों तक राज्य के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम और कुछ इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है। ऐसे में लोगों से खासतौर पर सुबह यात्रा करते समय सावधानी बरतने की अपील की गई है।

End of Feed