बिहार का मौसम 21-June-2025: छाते-रेनकोट का मौसम शुरू; नहीं थमेगा बारिश का दौर, सभी 38 जिलों में आया अलर्ट

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 21-June-2025 पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में मानसून का असर राज्य भर में दिख रहा है। मौसम को लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी भी जारी की है। आज बारिश का दौर देखते हुए पूरे राज्य के लिए चेतावनियां आई हैं। 13 जिलों में भारी बारिश की संभावना के चलते ऑरेंज अलर्ट आया है। आइए जानते हैं आज कैसा रहने वाला है बिहार का मौसम।

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 21-June-2025: बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पूरी तरह दस्तक दे दी है और इसका प्रभाव राज्य के सभी 38 जिलों में साफ तौर पर देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने शनिवार को पूरे प्रदेश में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट भी आया है। भारी गर्मी के बाद आए मानसून के इस मौसम से सूरज की तपिश से राहत तो मिल गई, लेकिन उमस वाली गर्मी का दौर भी साथ-साथ चल पड़ा है। नमी से भरी पछुआ बयार बारिश की संभावना तो बढ़ा रही है, साथ ही एक दो दिन में तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा सकती है।

heavy rain in bihar mausam 21 june

बिहार में आज भी जमकर बरसेंगे बादल

आज बढ़ सकती है बारिश

शुक्रवार को पटना, सारण , मुजफ्फरपुर, वैशाली, औरंगाबाद, गया सहित अधिकांश जिलों में देर रात तक झमाझम बारिश होती रही। आज भी मौसम का कमोबेश यही हाल रहने वाला है। बारिश की स्थिति में आज बढ़ोतरी हो सकती है। आज बिहार के सभी जिलों के अधिकतर जगहों पर दिनभर बारिश होने की संभावना है जबकि कुछ जिलों में तो भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

End of Feed