पटना

Bihar Weather: बिहार में रूठा हुआ मानसून फिर पकड़ेगा जोर, इस दिन से लौटेगी झमाझम बारिश, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 19-August-2025 पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, गया में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में फिलहाल मानसून कमजोर बना हुआ है। जिसके चलते हल्की बारिश हो रही है और प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में उमस परेशान कर रही है। हालांकि जल्द ही मानसून फिर से जोर पकड़ने वाला है। जिसके प्रभाव से बिहार में भारी से अत्यधिक बारिश दर्ज की जा सकती है।

Image

बिहार में आज का मौसम

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 19-August-2025: बिहार में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने के कारण बारिश में कमी देखने को मिल रही है। जिस कारण प्रदेश के लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि जल्द ही बिहार के मौसम में बदलाव होने वाला है। प्रदेश में एक बार फिर मानसून रफ्तार पकड़ने वाला है। जिसके चलते 22 और 23 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। लेकिन आज बिहार का मौसम कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं:

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

बिहार में आज कई जिलों में आज मौसम मिला-जुला रहने वाला है। कहीं पर तेज धूप तो कहीं रिमझिम बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई और बांका शामिल हैं। इन जिलों में बारिश के साथ ही बादल गरजने और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

बिहार में फिर जोर पकड़ेगा मानसून

आईएमडी के अनुसार 20 अगस्त से मानसून ट्रफ और चक्रवातीय गति की सक्रियता बढ़ने के कारण बिहार के कई हिस्सों में इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। जिसके चलते एक बार फिर भारी बारिश का दौर बिहार में देखने को मिल सकता है। प्रदेश में 21 से 27 अगस्त तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान विशेषतौर पर 22 और 23 अगस्त को प्रदेशभर में भारी से अति भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। जिसका प्रभाव दक्षिण से उत्तर बिहार तक देखने को मिल सकता है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!