Bihar Weather: बिहार में विदाई से पहले मानसून ने फिर पकड़ा जोर, सभी जिलों में तेज हवाओं संग बारिश का अलर्ट

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 16-September-2025 पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, गया में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में विदाई से पहले एक बार फिर से मानसून ने जोर पकड़ लिया है। आज बिहार के सभी जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 16-September-2025: जहां एक ओर मानसून की विदाई का समय करीब आ गया है। वहीं दूसरी ओर बिहार में एक बार फिर से मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। बिहार में पिछले कुछ दिनों से अलग-अलग जिलों में बारिश देखने को मिल रही है। बीते दिन भी पटना, गयाजी, मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज भी बिहार के सभी जिलों में अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कहीं-कहीं पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का भी अनुमान है। साथ ही तेज हवाएं चलने और ठनका गिरने की भी आशंका है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।

Rain - AI

बिहार में भारी बारिश का अलर्ट (AI Image)

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने आज बिहार के दो जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी चंपारण और किशनगंज में आज बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। प्रदेश की राजधानी पटना समेत शेष अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी हुआ है। जिनमें मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। साथ ही बादल गरजने और बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है। बिहार के सभी जिलों में आज 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। प्रदेश में आज 28 से 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास अधिकतम तापमान दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

End of Feed