बिहार का मौसम 13-July-2025: रूठे मानसून में इस दिन खत्म होगा बारिश का इंतजार, कई जिलों में आज येलो अलर्ट

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 13-July-2025 पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में मानसून की नाराजी खेती किसानी पर भारी पड़ रही है। धान रोपाई के समय बारिश का न होना, किसानों के लिए चिंता का सबब बन रहा है। ऐसे में बारिश की कितनी संभावना बन रही है, आइए देखते हैं और जानते हैं बिहार के मौसम का हाल।

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 13-July-2025: जुलाई का महीना खेती-किसानी का होता है, लेकिन इस बार बिहार में मानसून में कुछ सुस्ती दिखाई दे रही है। जिस समय धान की रोपाई के लिए अच्छी बारिश की जरूरत होती है लेकिन बादल अब तक मेहरबान नहीं दिखाई दे रहे हैं। आंकड़ों की मानें तो बिहार में अब तक सामान्य से 53 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है।

bihar weather 13 july patna mausam

बिहार में बारिश का इंतजार जारी

आज कैसा रहेगा मौसम

आज, रविवार को राज्य के राज्य के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार जिलों के एक या दो स्थानों पर बादलों की चमक-गरज के साथ ठनका और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इन जिलों में मौसम को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। बाकी जिलों में मौसम के लगभग सूखा ही रहने का अनुमान है।

End of Feed