Bihar Ka Mausam 04-Nov-2025: बिहार में बढ़ी ठिठुरन, पटना, गया समेत कई जिलों छाया कोहरा, पछुआ हवाओं ने बढ़ाई ठंड

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 04-Nov-2025 पटना, गया, नालंदा, सिवान में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में कंपकंपा देने वाली सर्दियों की शुरुआत हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछुआ हवाएं चल सकती है। ऐसे में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में और गिरावट देखी जाएगी।

Bihar Ka Mausam 04-Nov-2025: बिहार में नवंबर की शुरुआत सर्दियों की दस्तक के साथ हुई है। मोंथा तुफान के बाद से प्रदेश का मौसम बदल गया है। गुलाबी ठंड का दौर खत्म हो गया है। अब सुबह-शाम चल रही हल्की हवाएं सिहरन पैदा कर रही है। रात का पारा नीचे गिर रहा है। यहां दिन के समय भी ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में तापमान में और कमी आएगी। इस बीच प्रदेश में कहीं भी बारिश की कोई संभावना नहीं है। आईएमडी के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर बिहार पर देखने को मिलेगा, जिसके कड़ाके की सर्दी की शुरुआत होगी।

Bihar weather

बिहार में बढ़ी ठिठुरन

बिहार में कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बात करें तो आज बिहार में कहीं भी बारिश होने की संभावना नहीं है। लेकिन सुबह के समय कोहरा और धुंध की परत देखने को मिल रही है। यहां ठंड इतनी बढ़ गई है कि अब लोग जैकेट और स्वेटर में नजर आने लगे हैं। मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश के कई जिलों में 300 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछुआ हवाएं चल सकती हैं। आगामी दिनों में कोहरे का स्तर बढ़ेगा, जिसका सीधा असर विजिबिलिटी पर देखने को मिलेगा।

End of Feed