Bihar Ka Mausam 04-June-2025: बिहार में हवाओं के साथ बरसेंगे बदरा, IMD ने ठनका गिरने की चेतावनी जारी की

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 04-June-2025 पटना, गया, नालंदा, किशनगंज में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: मौसम विभाग ने आज पूरे प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा और गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। बताया जा रहा है कि 10 से 12 जून तक प्रदेश में मानसून की दस्तक होगी।

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 04-June-2025: बिहार की राजधानी पटना समेत पूरे प्रदेश में आंधी-तूफान के विभिन्न अलर्ट जारी किए गए हैं। यहां चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है तो शेष सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ ठनका (आकाशीय बिजली) गिरने की भी चेतावनी जारी की है। इस दौरान लोगों को पेड़ के नीचे या खुले इलाकों में जाने से मना किया है। मानसून बिहार के करीब पहुंच गया है। यहां 10 से 12 जून तक मानसून के दस्तक देने की उम्मीद जताई जा रही है। लेकिन उससे पहले मौसम विभाग ने 6 जून को हॉट डे का अलर्ट जारी किया है।

Bihar weather.

बिहार का मौसम

बिहार के 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने आज बिहार के कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और गया में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। तेज हवाओं से प्रदेश का मौसम सुहावना बना रहेगा और गर्मी से राहत मिलेगी।

End of Feed