Bihar Weather Forecast: बिहार में आज से बदलेगा मौसम, अगले 5 दिनों तक तेज आंधी-बारिश के आसार, रहें सावधान

Bihar Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में आज से मौसम करवट लेने वाला है। आज राज्य के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है, साथ ही बिजली गिरने के भी आसार हैं। अगले पांच दिन तक यहां आंधी और बारिश की संभावना है।

Bihar Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: बिहार के मौसम में आज से बदलाव होने वाला है। राज्य में आज अगले पांच दिनों तक आंधी और बारिश के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री तक गिरावट देखने को मिल सकती है। बारिश के कारण प्रदेश के लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तर बिहार के कुछ इलाकों में बारिश के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। इसके साथ ही आज तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। जिसकी रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है। कल प्रदेश के अधिकतर जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Bihar weather

बिहार का मौसम

लू की चपेट में रहे सात जिले

रविवार को बिहार का सबसे गर्म जिला बक्सर रहा। यहां का अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को प्रदेश के 20 शहरों के अधिकतम तापमान में इजाफा देखने को मिला। राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री, गया का 42.7 डिग्री, भागलपुर का 37.7 डिग्री, वैशाली में 43.3 डिग्री और मुजफ्फरपुर में 36 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं औरंगाबांद, नवादा, बांगा समेत सात जिले हीटवेव की चपेट में रहे।

End of Feed