LIVEBihar Vidhan Sabha Chunav : जमुई में अमित शाह ने कहा बटन इतनी तेज दबाओ, करंट इटली तक लगे, रक्सौल में विपक्ष पर बरसे योगी; देखें बिहार चुनाव से जुड़ी हर अपडेट
Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज टुडे ) : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को संपन्न हो गई। इस चरण में राज्य के 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ। मतदान के दौरान युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस बार बिहार में रिकॉर्ड संख्या में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। 11 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान है और 14 तारीख को नतीजे आएंगे। पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव और लालू परिवार समेत कई मंत्रियों और प्रमुख नेताओं ने मतदान किया।
हालांकि इस बार चुनाव के दौरान कुछ स्थानों पर मतदान बहिष्कार और विरोध प्रदर्शन भी देखने को मिला। वहीं राजद MLC अजय कुमार और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के बीच सार्वजनिक रूप से हुई बहसबाजी ने सुर्खियों को तेज कर दिया। आइए बिहार चुनाव से जुड़े सारे अपडेट्स पर लाइव नजर रखते हैं।

Bihar Vidhan Sabha Chunav : जमुई में अमित शाह ने कहा बटन इतनी तेज दबाओ, करंट इटली तक लगे, रक्सौल में विपक्ष पर बरसे योगी; देखें बिहार चुनाव से जुड़ी हर अपडेट
Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज टुडे ) : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में गुरुवार को रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया, जो आजादी के बाद अब तक का सबसे अधिक रहा। इस चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर कुल 64.69% वोटिंग हुई। इससे पहले वर्ष 2000 के विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा 62.57% मतदान हुआ था। मतदान शाम 7 बजे तक चला, जबकि पटना जिले में सबसे कम 58.40% वोटिंग दर्ज की गई।
वोटिंग के दौरान कुछ और खबरों ने भी सुर्खियां बटोरीं। लखीसराय में उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की गाड़ी पर हमला हुआ, जिसके बाद उनकी राजद MLC अजय सिंह से तीखी बहस हो गई। वहीं पटना के मनेर में मतदान के दौरान पहचान पत्र जांच को लेकर राजद उम्मीदवार भाई वीरेंद्र ने एक दरोगा को धमकाने का विडियो सामने आया, इस मामले में उन पर FIR दर्ज कर ली गई है। इन घटनाओं ने चुनावी माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। हमारे साथ जुड़े रहिए और LIVE देखिए बिहार चुनाव से जुड़ी सारी बड़ी खबरें।
बिहार चुनाव : अमित शाह- जमुई में बटन इतनी तेज दबाओ, करंट इटली तक लगे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार में पहले चरण की वोटिंग के बाद दावा किया कि लालू प्रसाद यादव और राहुल गांधी की पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया है। जमुई रैली में भीड़ के जोश को देखते हुए अमित शाह ने कहा कि 11 नवंबर को जमुई में बटन इतनी तेज दबाओ कि करंट इटली तक लगे। बिहार के जमुई में जनसमूह को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि बिहार की जनता ने चुनाव के पहले चरण में ही डंके की चोट पर ये ऐलान कर दिया है कि 'जंगलराज' भेष बदलकर, कपड़े बदलकर और चेहरा बदलकर आना चाहता है, लेकिन हम उसे आने नहीं देंगे।
बिहार की जनता ने राहुल गांधी को नकारा - मनोज तिवारी
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी निराशा की चरम सीमा पर हैं। उनको जनता ने नकार दिया है। तिवारी ने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी। भाजपा सांसद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि देश का हर व्यक्ति राहुल गांधी का मजाक उड़ा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और उनकी पार्टी के लोगों ने चोरी की कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है, जिसके कारण उन पर कानूनी कार्रवाई चल रही है।
Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज) 7 November 2025 Live Updates: RJD के लोगों ने भी NDA को डाला वोट- रविकिशन
Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज) 7 November 2025 Live Updates: रक्सौल में योगी ने बोला विपक्ष पर हमला
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्वी चंपारण के रक्सौल में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे किसी के बहकावे में न आएं। योगी ने कहा, "जो लोग आपकी जमीन हड़प चुके हैं, वे नौकरी क्या देंगे? जो पशुओं का चारा खा जाते हैं, वे गरीबों का राशन भी हड़पने की साजिश कर रहे हैं।" उन्होंने महागठबंधन को धोखेबाज करार देते हुए कहा कि पहले चरण की वोटिंग में बिहार की जनता ने NDA के पक्ष में एकतरफा मतदान कर स्पष्ट संदेश दे दिया है।
Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज) 7 November 2025 Live Updates: जमुई में अमित शाह की हुई रैली
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जमुई में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर वोटिंग में तीर या कमल के निशान से जरा भी चूक हुई, तो बिहार में फिर से जंगलराज लौट सकता है। शाह ने दावा किया कि पहले चरण के मतदान में जनता ने स्पष्ट संदेश दे दिया है कि वे जंगलराज के बदले स्वरूप को स्वीकार नहीं करेंगे। अपने 30 मिनट के भाषण में उन्होंने लालू यादव, तेजस्वी यादव और कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी व राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा और NDA की मजबूती का भरोसा जताया।
Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज) 7 November 2025 Live Updates: सम्राट चौधरी ने भाई वीरेंद्र को बताया गुंडा
भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने आरजेडी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने मनेर से महागठबंधन प्रत्याशी भाई वीरेंद्र पर दर्ज एफआईआर को लेकर कहा कि हम शुरू से कहते आ रहे हैं कि वे लालू प्रसाद यादव के करीबी और गुंडागर्दी की राजनीति के प्रतीक हैं। सम्राट चौधरी ने आरोप लगाया कि आरजेडी के समर्थक पूरे बिहार में आम जनता, दलितों, पिछड़ों और सवर्णों के बीच टकराव पैदा करने का काम कर रहे हैं।
Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज) 7 November 2025 Live Updates: रिकॉर्ड वोटिंग के बाद चिराग पासवान ने कहा- एनडीए की सरकार फिर बनेगी, मुकेश सहनी का कहना है कि नहीं बढ़ी वोटिंग
बिहार में गुरुवार को हुए रिकॉर्ड वोटिंग के बाद चिराग पासवान ने कहा है कि एनडीए की सरकार फिर बनेगी, वहीं मुकेश सहनी का कहना है कि वोटिंग नहीं बढ़ी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर।Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज) 7 November 2025 Live Updates: बिहार की बदहाली के लिए कांग्रेस-राजद जिम्मेदार- अरुण भारती
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांसद अरुण भारती ने बिहार की आर्थिक स्थिति को लेकर कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आज जिस बिहार को एक पिछड़े राज्य के रूप में देखा जाता है, वह कभी देश की अर्थव्यवस्था में 25 प्रतिशत तक का योगदान देता था। अरुण भारती के अनुसार, राज्य की मौजूदा बदहाली के लिए पूर्ववर्ती सरकारों की नीतियां जिम्मेदार हैं।
Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज) 7 November 2025 Live Updates: राहुल गांधी की आज इन शहरों में जनसभा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को भागलपुर और बांका जिले के अमरपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इन सभाओं में वे कांग्रेस उम्मीदवार जितेंद्र सिंह के समर्थन में जनता से वोट देने की अपील करेंगे।
Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज) 7 November 2025 Live Updates: नीतीश की वापसी के लिए डाले गए हैं वोट- संजय झा
JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने बिहार चुनाव पर कहा, "...लोगों ने उत्साह के साथ मतदान किया है, यह सबसे अधिक मतदान प्रतिशत है, यह मतदान सरकार की वापसी के लिए किया गया है। पिछले रिकॉर्ड को देखें, बिहार में, 2005 की तुलना में 2010 में सरकार की वापसी के लिए अधिक वोट डाले गए थे, 2010 की तुलना में 2015 में सरकार की वापसी के लिए अधिक वोट डाले गए थे, इसलिए यह प्रवृत्ति हमेशा से रही है कि जब अधिक मतदान होता है, तो सरकार वापस आती है... लोग सुरक्षा, शांति, समृद्धि, सुशासन के लिए वोट करने के लिए निकले। इस बार, 2010 से बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे... नीतीश कुमार की वापसी के लिए वोट डाले गए हैं।"
Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज) 7 November 2025 Live Updates: पहले चरण में 80 सीटें ला रही महागठबंधन- राजीव शुक्ला
Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज) 7 November 2025 Live Updates: बिहार में हुई रिकॉर्ड वोटिंग
बिहार विधानसभा के पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान हुआ है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, कल 64.66% वोटिंग हुई। यह राज्य के इतिहास में सबसे ज्यादा है। इससे पहले साल 2000 में 62.57% वोट पड़े थे। 18 जिलों की 121 सीटों पर कुल 3.75 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस चरण में 1314 उम्मीदवार मैदान में थे।
Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज) 7 November 2025 Live Updates: भाई वीरेंद्र के खिलाफ FIR दर्ज
RJD के नेता और महागठबंधन के मनेर विधानसभा सीट से उम्मीदवार भाई वीरेंद्र के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। यह कार्रवाई गुरुवार को पहले चरण के मतदान के दौरान मनेर के एक पोलिंग बूथ पर हंगामा करने और सुरक्षाकर्मियों से बहस करने के आरोप में की गई। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग संपन्न हुई थी।