LIVE
झारखंड मुक्ति मोर्चा अब नहीं रहेगा महागठबंधन का हिस्सा, LJP प्रत्याशी सीमा सिंह का मढ़ौरा विधानसभा सीट से नामांकन रद्द; लड़ाई NDA और जनसुराज में है- प्रशांत किशोर
Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज़ टुडे ) 18 October 2025 Hindi News Live Updaes: सीटों के बंटवारे को लेकर दोनों गठबंधन दलों के अपने-अपने खेमे में अंदरूनी खींचतान नजर आई। पहले चरण का नामांकन बीत जाने के बाद भी कुछ सीटों से जुड़ी कुछ खबरें आनी बाकी हैं। पहले चरण की 121 विधानसभा सीटों के लिए अब तक 1,250 से अधिक उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं। महागठबंधन में कई सीटों पर एक से अधिक उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है। वैसे सोमवार (20 अक्टूबर) तक नामांकन करने वाले प्रत्याशियों के नाम वापसी की अंतिम तिथि तय है।
Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज़ टुडे ) 18 October 2025 Hindi News Live Updates: बिहार में पहले चरण के नामांकन की आखिरी तारीख बीत चुकी है, जो कल यानी 18 अक्टूबर को थी। कुल 243 सीटों पर दो चरणों में चुनाव कराए जाएंगे, जिसका फैसला 14 नवंबर को हो जाएगा। इस चुनाव में मुकाबला बिहार में मुख्य रूप से एनडीए और महागठबंधन के बीच देखने को मिलगा। हालांकि प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी भी काफी चर्चा में है।
OCT 18, 2025 19:46 IST
OCT 18, 2025 18:40 IST
Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) 18 October 2025 Live Updates: झारखंड मुक्ति मोर्चा अब महागठबंधन का हिस्सा नहीं रहेगा
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) अब महागठबंधन का हिस्सा नहीं रहेगा और उसने गठबंधन से अलग होकर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। पार्टी इस बार छह विधानसभा क्षेत्रों चकाई, धमदाहा, कटोरिया, पिरपैंती, मनीहारी और जमुई से अपने उम्मीदवार उतारेगी। इन सभी सीटों पर मतदान दूसरे चरण में होना निर्धारित है। झामुमो के महासचिव सुप्रीमो भट्टाचार्य ने बताया कि बिहार चुनाव के परिणामों के बाद झारखंड में भी गठबंधन की स्थिति की समीक्षा की जाएगी।
OCT 18, 2025 18:01 IST
OCT 18, 2025 16:51 IST
Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) 18 October 2025 Live Updates: स्वार्थ पूर्ति नहीं होगी तो ये गठबंधन टूट जाएगा
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दयाशंकर सिंह ने महागठबंधन दलों के बीच सीट बटवारे पर कहा, "इन लोगों का जो गठबंधन है, यह विचारधारा के आधार पर नहीं बनाया गया है बल्कि स्वार्थ के आधार पर बनाया गया है। राजद और कांग्रेस एक दूसरे के विपरीत ध्रुव हैं। कांग्रेस की विचारधारा के खिलाफ ही लालू यादव ने संघर्ष किया था, जेल गए लेकिन आज राजद कांग्रेस के साथ समझौता कर रही है। कांग्रेस जैसी बड़ी पार्टी एक क्षेत्रीय दल के पीछे-पीछे घूम रही है। यह केवल स्वार्थ के कारण हो रहा है। जब स्वार्थ पूर्ति नहीं होगी तो ये गठबंधन टूट जाएगा।
OCT 18, 2025 16:50 IST
Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) 18 October 2025 Live Updates: आंतरिक विवादों में फंसती नजर आ रही कांग्रेस
बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस एक बार फिर आंतरिक विवादों में फंसती नजर आ रही है। प्रदेश में टिकट वितरण को लेकर कई वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी नेतृत्व पर पक्षपात और मनमानी के आरोप लगाए हैं। पटना में कांग्रेस के ‘रिसर्च सेल’ के अध्यक्ष आनंद माधव, पूर्व उम्मीदवार गजानंद शाही, छत्रपति तिवारी, नागेंद्र प्रसाद विकल, रंजन सिंह, बच्चू प्रसाद सिंह और बंटी चौधरी सहित कई नेताओं ने शनिवार को पत्रकार सम्मेलन में प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरू और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम पर गंभीर आरोप लगाए। इन नेताओं का कहना था कि प्रदेश इकाई अब “कुछ नेताओं के निजी दलालों” के प्रभाव में आ गई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पार्टी के लिए लंबे समय से काम कर रहे जमीनी कार्यकर्ताओं की अनदेखी करते हुए टिकट वितरण में उन लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिनकी राजनीतिक पकड़ कमजोर है और जिनकी पहचान मुख्यतः धनबल पर आधारित है।
OCT 18, 2025 16:47 IST
OCT 18, 2025 16:25 IST
Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) 18 October 2025 Live Updates: मतदान के दिन वोटरों के लिए आयोग ने की पेड लीव की सिफारिश
निर्वाचन आयोग ने शनिवार को स्पष्ट किया कि बिहार में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान के दिन सभी मतदाता सवैतनिक अवकाश यानी पेड लीव के हकदार होंगे, और इस कानूनी प्रावधान का उल्लंघन करने वाली संस्थाओं पर जुर्माना लगाया जा सकता है। आयोग ने यह भी बताया कि जिन राज्यों के आठ विधानसभा क्षेत्रों में 11 नवंबर को उपचुनाव होने हैं, वहां के मतदाताओं को भी यह सुविधा प्राप्त होगी। आयोग ने जोर देकर कहा कि इस अवकाश के कारण किसी भी कर्मचारी के वेतन में कोई कटौती नहीं की जाएगी। साथ ही, सभी दैनिक वेतनभोगी और अस्थायी कर्मचारी भी पेड लीव के दायरे में आएंगे।
OCT 18, 2025 16:14 IST
Bihar Vidhan Sabha Chunav: जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव
बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश की सबसे लोकप्रिय बोली भोजपुरी के सबसे प्रसिद्ध गायकों और अभिनेताओं में से एक खेसारी लाल यादव और उनकी पत्नी राजनीति के मैदान पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के साथ उतर गए हैं। भोजपुरी सुपरस्टार फिल्मों के बाद अब बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी हिस्सेदारी के लिए छपरा विधानसभा सीट को चुना है। खेसारी का पूरा नाम शत्रुघ्न यादव भी है, जो 24.81 करोड़ रुपये की चल व अचल संपत्ति के मालिक हैं, ये बात उन्होंने हलफनामे में बताया है। उन्होंने नामांकन दाखिल कर दिया है, अब अपने अंदाज में चुनावी प्रचार करते नजर आएंगे।
OCT 18, 2025 15:02 IST
Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) 18 October 2025 Live Updates: VIP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बद्री पूर्वे का पार्टी से इस्तीफा
विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बद्री पूर्वे ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है, साथ ही पार्टी नेतृत्व पर धोखा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दरभंगा शहर से उनकी उम्मीदवारी पहले से तय थी, लेकिन अंतिम समय में उनका टिकट रद्द कर पार्टी अध्यक्ष मुकेश सहनी के भाई उमेश सहनी को दे दिया गया।
OCT 18, 2025 13:33 IST
OCT 18, 2025 13:01 IST
Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) 18 October 2025 Live Updates: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले चिराग पासवान
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे के दौरान शनिवार को लोजपा (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने उनसे मुलाकात कर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीतिक चर्चा की। इस मुलाकात को चुनावी दृष्टिकोण से काफी अहम माना जा रहा है। बैठक के बाद चिराग पासवान ने मीडिया से बातचीत में NDA की जीत का दावा करते हुए कहा कि उनकी पार्टी इस बार भी 100 प्रतिशत स्ट्राइक रेट के लक्ष्य के साथ चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन पूरी तरह संगठित है, सीटों को लेकर कोई भ्रम नहीं है और सभी दलों को सम्मानजनक भागीदारी दी गई है। भाजपा और जदयू की भूमिका की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों दलों ने बड़ा दिल दिखाया है और सभी नामांकन तय हो चुके हैं। इसके विपरीत, उन्होंने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि वहां आपसी दावेदारी को लेकर संशय बना हुआ है। तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद के चेहरे के रूप में लेकर भी चिराग ने सवाल उठाए और कहा कि जब खुद गठबंधन ही इस पर स्पष्ट नहीं है, तो जनता से उम्मीद करना व्यर्थ है। उनके अनुसार, जिस गठबंधन में इतनी असहमति और भ्रम हो, वह बिहार को विकास की दिशा में नहीं ले जा सकता।
OCT 18, 2025 12:47 IST
Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज़ ) 18 October 2025 Live Updates: पहले फेज के 121 सीटों पर महागठबंधन के 125 उम्मीदवार
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 121 सीटों पर महागठबंधन के कुल 125 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। इनमें राजद ने 72 सीटों पर, कांग्रेस ने 24, वाम दलों ने 21, विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने 6 और इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (IIP) ने 2 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं।
OCT 18, 2025 12:33 IST
OCT 18, 2025 11:41 IST
Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज़ ) 18 October 2025 Live Updates: नीतीश के समकक्ष कोई नहीं: हरिवंश
जेडीयू सांसद और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने न्यूज एजेंसी ANI को दिए इंटरव्यू में कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के विजन की तुलना अगर नए नेताओं से की जाए, तो कोई भी उनके समकक्ष नहीं ठहरता। हरिवंश ने यह भी कहा कि नीतीश की सक्रियता और जिम्मेदारी की भावना उन्हें वह स्थान दिलाएगी, जिसके वे वास्तव में पात्र हैं। उन्होंने याद दिलाया कि नीतीश कुमार जयप्रकाश नारायण के आंदोलन से जुड़े रहे हैं और अपने जीवन में जेपी और लोहिया के आदर्शों को व्यवहार में उतारा है।
OCT 18, 2025 11:37 IST
Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज़ ) 18 October 2025 Live Updates: खेसारी लाल यादव के पास 24.8 करोड़ की संपत्ति
बिहार के सारण जिले की छपरा विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार भोजपुरी अभिनेता शत्रुघ्न यादव उर्फ खेसारी लाल यादव ने अपने नामांकन के दौरान दाखिल हलफनामे में बताया कि उनके पास कुल 24.81 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति है। भोजपुरी के सबसे लोकप्रिय गायकों और अभिनेताओं में से एक यादव को राजद ने पार्टी में शामिल होने के एक दिन बाद ही इस सीट से उम्मीदवार घोषित किया। उनकी पत्नी चंदा यादव भी बृहस्पतिवार को पटना में राजद में शामिल हुईं। शुक्रवार को चुनाव अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल करते समय यादव ने बताया कि उनके पास 16.89 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 7.91 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है, जबकि उनकी पत्नी के पास 90.02 लाख रुपये की चल संपत्ति और 6.49 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है
OCT 18, 2025 11:11 IST
Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज़ ) 18 October 2025 Live Updates: भाकपा-माले के उम्मीदवारों की सूची
महागठबंधन समर्थित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 20 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इसमें सभी 12 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया है। सूची इस तरह है। पहले चरण के लिए भोरे – अनुसूचित जाति (103): धनंजय, जीरादेई (106): अमरजीत कुशवाहा, दरौली – अनुसूचित जाति (107): सत्यदेव राम, दरौंदा (109): अमरनाथ यादव, कल्याणपुर – अनुसूचित जाति (131): रंजीत कुमार राम, वारिसनगर (132): फूलबाबू सिंह, राजगीर – अनुसूचित जाति (173): विश्वनाथ चौधरी, दीघा (181): दिव्या गौतम, फुलवारी – अनुसूचित जाति (188): गोपाल रविदास, पालीगंज (190): संदीप सौरभ, आरा (194): क्यामुदीन अंसारी, अगिआंव – अनुसूचित जाति (195): शिव प्रकाश रंजन, तरारी (196): मदन सिंह और डुमरांव (201): अजीत कुमार सिंह।
दूसरे चरण के लिए सिकटा (09): वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, पिपरा (42), सुपौल: अनिल कुमार, बलरामपुर (65): महबूब आलम, करकट (213): अरुण सिंह, अरवल (214): महानंद सिंह और घोसी (217): राम बली सिंह यादव उम्मीदवार हैं।
दूसरे चरण के लिए सिकटा (09): वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, पिपरा (42), सुपौल: अनिल कुमार, बलरामपुर (65): महबूब आलम, करकट (213): अरुण सिंह, अरवल (214): महानंद सिंह और घोसी (217): राम बली सिंह यादव उम्मीदवार हैं।
OCT 18, 2025 10:22 IST
Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज़ ) 18 October 2025 Live Updates: कांग्रेस में अंदरूनी तनातनी
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। सीटों के बंटवारे और उम्मीदवारों के चयन को लेकर पार्टी दो धड़ों में बंटी नजर आ रही है। टिकट वितरण से नाराज कांग्रेस का एक बड़ा गुट आज दोपहर 12 बजे पटना में एक महत्वपूर्ण बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने जा रहा है। इस बैठक में पूर्व विधायक, जिला अध्यक्ष, पूर्व प्रत्याशी और कई वरिष्ठ नेता शामिल होने की संभावना है।
OCT 18, 2025 09:27 IST
Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज़ ) 18 October 2025 Live Updates: अकेले चुनाव लड़ेंगे पशुपति पारस
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस किसी भी गठबंधन का हिस्सा नहीं हैं, न NDA और न ही महागठबंधन। लोकसभा चुनाव के दौरान ही NDA से उनका नाता टूट गया था। इस बार उन्होंने लालू यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन से जुड़ने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। पारस ने यह स्पष्ट किया, "हमने महागठबंधन से गठबंधन के लिए भरसक प्रयास किए, पर सहमति नहीं बन पाई। अब हमने तय किया है कि हम अकेले चुनाव लड़ेंगे। मुझे भरोसा है कि पहले चरण में हम अच्छी संख्या में सीटें जीतेंगे।
OCT 18, 2025 08:53 IST
Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज़ ) 18 October 2025 Live Updates: आज ये उम्मीदवार भरेंगे पर्चा
आज दूसरे चरण के नामांकन का छठा दिन है, कल ही पहले चरण के नामांकन की तारीख बीती है। आज ये उम्मीदवार पर्चा दाखिल करेंगे।
अयंत राज (अमरपुर, जदयू), सुजाता वैध (अमरपुर, जनसुराज), स्वीटी सिंह (किशनगंज, बीजेपी), मोहम्मद कलीमुद्दीन (बहादुरगंज, लोजपा रा), मुसब्बिर आलम (बहादुरगंज, कांग्रेस), मनोज शर्मा (बहादुरगंज, बीजेपी), कुंती देवी (बहादुरगंज, जनसुराज), पप्पू वर्मा (कुर्या, जदयू), रामबली सिंह (कुर्था, जनसुराज), तारकिशोर प्रसाद (कटिहार, बीजेपी), निशा सिंह (प्राणपुर, बीजेपी), कविता पासवान (कोड़ा, बीजेपी), विजय सिंह (बरारी, जदयू), गुलाम हसनैन (ठाकुरगंज, AIMIM), वीणा देवी (कोचाधामन, बीजेपी), जयेश मंगलम सिंह (बगहा, निर्दलीय), राम सिंह (बगहा, बीजेपी), अभिराम सिंह (जहानाबाद, जनसुराज), प्रीति शेखर (भागलपुर, निर्दलीय), सुभानंद मुकेश (कहलगांव, जदयू), घनश्याम दास (पीरपैंती, जनसुराज), मुरारी पासवान (पीरपैंती, बीजेपी), ललित नारायण मंडल (सुल्तानगंज, जदयू), गोपाल मंडल (गौपालपुर, निर्दलीय), अपर्णा कुमारी (बिहपुर, निर्दलीय), त्रिविक्रम सिंह (औरंगाबाद, बीजेपी), जलन राम (कुटुंबा, हम), अवधेश सिंह (वजीरगंज, कांग्रेस), चितरंजन कुमार (वजीरगंज, बसपा), धरिद्र सिंह (वजीरगंज, बीजेपी), मौहत श्रीवास्तव (गया नगर, कांग्रेस), अर्जित शाश्वत चौबे (भागलपुर, निर्दलीय), सदा अफर (अमीर, जदयू), राजीव राय (पूर्णिया सदर, बसपा)।
अयंत राज (अमरपुर, जदयू), सुजाता वैध (अमरपुर, जनसुराज), स्वीटी सिंह (किशनगंज, बीजेपी), मोहम्मद कलीमुद्दीन (बहादुरगंज, लोजपा रा), मुसब्बिर आलम (बहादुरगंज, कांग्रेस), मनोज शर्मा (बहादुरगंज, बीजेपी), कुंती देवी (बहादुरगंज, जनसुराज), पप्पू वर्मा (कुर्या, जदयू), रामबली सिंह (कुर्था, जनसुराज), तारकिशोर प्रसाद (कटिहार, बीजेपी), निशा सिंह (प्राणपुर, बीजेपी), कविता पासवान (कोड़ा, बीजेपी), विजय सिंह (बरारी, जदयू), गुलाम हसनैन (ठाकुरगंज, AIMIM), वीणा देवी (कोचाधामन, बीजेपी), जयेश मंगलम सिंह (बगहा, निर्दलीय), राम सिंह (बगहा, बीजेपी), अभिराम सिंह (जहानाबाद, जनसुराज), प्रीति शेखर (भागलपुर, निर्दलीय), सुभानंद मुकेश (कहलगांव, जदयू), घनश्याम दास (पीरपैंती, जनसुराज), मुरारी पासवान (पीरपैंती, बीजेपी), ललित नारायण मंडल (सुल्तानगंज, जदयू), गोपाल मंडल (गौपालपुर, निर्दलीय), अपर्णा कुमारी (बिहपुर, निर्दलीय), त्रिविक्रम सिंह (औरंगाबाद, बीजेपी), जलन राम (कुटुंबा, हम), अवधेश सिंह (वजीरगंज, कांग्रेस), चितरंजन कुमार (वजीरगंज, बसपा), धरिद्र सिंह (वजीरगंज, बीजेपी), मौहत श्रीवास्तव (गया नगर, कांग्रेस), अर्जित शाश्वत चौबे (भागलपुर, निर्दलीय), सदा अफर (अमीर, जदयू), राजीव राय (पूर्णिया सदर, बसपा)।
OCT 18, 2025 07:47 IST
Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज़ ) 18 October 2025 Live Updates: कौन हैं कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारक
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण को लेकर कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ-साथ कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और विभिन्न प्रदेश अध्यक्षों को शामिल किया गया है।
बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि पार्टी ने कुल 40 स्टार प्रचारकों की सूची तैयार की है। इसमें केसी वेणुगोपाल, सुखविंदर सिंह सुखु, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, दिग्विजय सिंह, अधीर रंजन चौधरी, मीरा कुमार, कृष्णा अल्लावरु, सचिन पायलट, रणदीप सुरजेवाला, सैयद नासिर हुसैन, चरणजीत सिंह चन्नी, गौरव गोगोई, तारिक अनवर, डॉ. मोहम्मद जावेद, अखिलेश प्रसाद सिंह, मनोज राम, अलका लंबा, कन्हैया कुमार, पवन खेड़ा, इमरान प्रतापगढ़ी, शकील अहमद, जीतू पटवारी, सुखदेव भगत, राजेश कुमार राम, शकील अहमद खान, मदन मोहन झा, अजय राय, जिग्नेश मेवानी, रंजीत रंजन, राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, अनिल जयहिंद, राजेंद्र पाल गौतम, फुरकान अंसारी, उदय भानु चिब और सुबोध कांत सहाय जैसे प्रमुख नेताओं के नाम शामिल हैं।
बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि पार्टी ने कुल 40 स्टार प्रचारकों की सूची तैयार की है। इसमें केसी वेणुगोपाल, सुखविंदर सिंह सुखु, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, दिग्विजय सिंह, अधीर रंजन चौधरी, मीरा कुमार, कृष्णा अल्लावरु, सचिन पायलट, रणदीप सुरजेवाला, सैयद नासिर हुसैन, चरणजीत सिंह चन्नी, गौरव गोगोई, तारिक अनवर, डॉ. मोहम्मद जावेद, अखिलेश प्रसाद सिंह, मनोज राम, अलका लंबा, कन्हैया कुमार, पवन खेड़ा, इमरान प्रतापगढ़ी, शकील अहमद, जीतू पटवारी, सुखदेव भगत, राजेश कुमार राम, शकील अहमद खान, मदन मोहन झा, अजय राय, जिग्नेश मेवानी, रंजीत रंजन, राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, अनिल जयहिंद, राजेंद्र पाल गौतम, फुरकान अंसारी, उदय भानु चिब और सुबोध कांत सहाय जैसे प्रमुख नेताओं के नाम शामिल हैं।