Patna School: भीषण ठंड के कारण पटना में सभी स्कूल 7 जनवरी तक रहेंगे बंद, DM का आदेश

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 2, 2023, 12:28 AM IST

Patna School: पटना में भीषण शीतलहर के चलते जिलाधिकारी ने रविवार को कहा कि 02 जनवरी 2023 से 7 जनवरी तक कक्षा 8 तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए स्कूल बंद रहेंगे। पिछले कुछ दिनों से बिहार में भीषण शीत लहर चल रही है। इससे पहले पटना में 31 दिसंबर, 2022 तक कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए स्कूल बंद रखने का फैसला किया गया था।

Patna School: बिहार की राजधानी पटना में भीषणठंड के कारण कक्षा आठ तक के स्कूलों को 7 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। पटना के डीएम ने यह आदेश जारी किया है।

bihar school

पटना में बंद रहेंगे स्कूल

क्या दिया आदेश

डीएम पटना ने अपने आदेश में कहा कि पटना में शीत लहर की स्थिति के कारण 2 जनवरी से 7 जनवरी, 2022 तक कक्षा 1 से 8 तक पढ़ने वाले छात्रों के लिए स्कूल बंद रहेंगे। डीएम ने कहा कि इस आदेश का पालन हो, इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश की कॉपी भेज दी गई है। अगर किसी स्कूल ने इस आदेश का उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

End of Feed