बिहार में मिशनरी स्कूल का घिनौना सच आया सामने, धर्मांतरण के साथ-साथ दुष्कर्म का खुलासा!

शिक्षा के आड़ में धर्मांतरण के घिनौने सच का खुलासा उस वक्त हुआ, जब जिला बाल कल्याण समिति ने जिले के इंद्रपुरी स्थित जेम्स इंग्लिश स्कूल का दौरा किया। समिति ने पूरे परिसर की जांच के दौरान पाया कि स्कूल परिसर में ही सिलाई बुनाई केंद्र में गरीब बच्चों को पैसों का लालच दिखाकर धर्मांतरण कराया जाता है।

बिहार के रोहतास जिले के इंद्रपुरी स्थित एक मिशनरी स्कूल बीते कई दिनों से लगातार सुर्खियों में है। आरोप है कि इस स्कूल में शिक्षा की आड़ में धर्मांतरण का घिनौना खेल चलता है। विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को शिक्षा के माध्यम से एक धर्म विशेष के सिद्धांतों एवं मान्यताओं को मानने के लिए बाध्य किया जाता है। इतना हीं नहीं विद्यालय के आवासीय परिसर में रहने वाली किशोरियों के साथ दुष्कर्म की बात भी सामने आई है, जिसके बाद इस स्कूल की चर्चा पूरे प्रदेश में होने लगी है।

RAPE

प्रतीकात्मक फोटो (istock)

हालांकि इस पूरे मामले में जिला बाल कल्याण समिति ने केंद्रीय गृह सचिव, डीएम समेत कई अधिकारियों को पत्र लिखकर विद्यालय के विरुद्ध कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

End of Feed