Bihar: साल के अंतिम दिन नीतीश कैबिनेट के सभी सदस्यों ने किया अपनी संपत्ति का खुलासा, तेजस्वी के पास है इतना कैश

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Jan 1, 2023, 09:43 AM IST

साल के अंतिम दिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत सभी मंत्रियों ने अपनी संपत्ति को सार्वजनिक किया। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के पास जहां नकद 75000 रुपये हैं तो वहीं उनकी पत्नी राजश्री के हाथ में 125000 रू है।

Nitish Kumar and Tejashwi Yadav: साल के अंतिम दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके कैबिनेट के सभी सदस्यों ने अपनी संपत्ति का सार्वजनिक तौर पर खुलासा कर दिया है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास 28135 रुपिया नगद है जबकि मुख्यमंत्री के नाम पर एक इको स्पोर्ट्स गाड़ी है वही दो सोने की अंगूठी भी है इसके अलावा कुछ घरेलू सामान है कुल मिलाकर इनकी संपत्ति 16 लाख 68 हजार 869 है जबकि अचल संपत्ति के रूप में रेजिडेंशियल भवन सांसद बिहार कोऑपरेटिव ग्रुप हाउसिंग सोसायटी द्वारिका दिल्ली में है।

Nitish and Tejaswi

तेजस्वी और नीतीश कुमार

तेजस्वी की पत्नी के पास है इतने नकद

साल के अंतिम दिन उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी अपने संपत्ति की घोषणा कर दिया है तेजस्वी यादव के पास ₹75000 नगद हैं जबकि उनकी पत्नी के पास ₹125000 हैं तेजस्वी यादव ने 37000 से अधिक रुपए पत्नी को दिए हैं तेजस्वी यादव के पास खेती योग्य भूमि फुलवारी शरीफ के पलंगा में 2 बीघा जमीन है गोपालगंज के फुलवरिया में 19 डिसमिल के अलावा 10 कट्ठा है वही फुलवारी शरीफ में 21 कट्ठा जमीन है गैर कृषि योग्य भूमि में दानापुर के सगुना मोड़ में 3402 स्क्वायर फीट दानापुर के धनौत में 8 कट्ठा चितकोहरा में 3 कट्ठा है वही गोपालगंज में 3 कट्ठा जमीन है।

End of Feed