Shreyasi Singh: जानें नीतीश कुमार मंत्रिमंडल में जगह बनाने वाली 'गोल्डन गर्ल' श्रेयसी सिंह कौन हैं?

Who is Shreyasi Singh: बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत मिलने के बाद आज नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ श्रेयसी सिंह नाम की युवा विधायक ने भी मंत्री पद की शपथ ली। यहां जानें श्रेयसी सिंह कौन हैं और उनका राजनीतिक बैकग्राउंड क्या है?

बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत मिलने के बाद आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित NDA के मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में इस बार कई नए चेहरों को जगह दी गई है। कुछ ऐसे नेता भी मंत्री बने हैं, जो लंबे समय से राजनीति में हैं, लेकिन कभी मंत्री पद तक नहीं पहुंचे। नए चेहरों में एक प्रमुख नाम श्रेयसी सिंह का लिया जा रहा है, जिन्होंने आज पटना के गांधी मैदान में शपथ ली। तो फिर जानते हैं कि आखिर यह श्रेयसी सिंह कौन हैं?

Shreyasi Singh Bihar Cabinet.

बिहार की नीतीश सरकार में मंत्री बनीं श्रेयसी सिंह

कौन हैं श्रेयसी सिंह?

श्रेयसी सिंह एक खिलाड़ी हैं, जिन्होंने शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया। श्रेयसी सिंह ने 2018 के गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में शूटिग की डबल ट्रैप स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर देश को खुशियां दीं। इससे पहले 2014 के ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में श्रेयसी सिंह ने डबल ट्रैप स्पर्धा में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। 2010 में श्रेयसी ने दिल्ली में आयोजित हुई कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप की ट्रैप स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता था। 2017 में ब्रिसबेन में आयोजित हुई कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में उन्होंने डबल ट्रैप में सिल्वर मेडल जीता था।

End of Feed