Madhepura News: बिहार के मधेपुरा के बीपी मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज (BP Mandal Engineering College ) परिसर में सरस्वती पूजा (Saraswati Puja) पर रोक लगाने के फैसले से बवाल हो गया है। छात्र 26 जनवरी को देवी सरस्वती की पूजा के लिए तैयारी कर रहे थे और कॉलेज के प्राचार्य ने लिखित आदेश निकालकर इस पर तत्काल रोक लगा दी है। प्राचार्य के सार्वजनिक तौर पर सरस्वती पूजा पर रोक के फरमान से छात्र आक्रोशित हैं। आदेश में लिखा गया है कि अगर कोई ऐसा बिना अनुमति के करता है तो उसपर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्राचार्य के फैसले के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन
