Bihar News: दो विधायक समेत 27 नेता पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में राजद से निष्कासित

राष्ट्रीय जनता दल ने दो विधायकों, पांच पूर्व विधायकों, विधान परिषद के पूर्व सदस्यों समेत कुल 27 नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया।

बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, राज्य का सियासी पारा भी चढ़ता जा रहा है।राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (RJD) और महागठबंधन जहां चुनाव प्रचार अभियान में पूरी ताकत झोंक रहे हैं, वहीं दोनों गठबंधनों के भीतर बगावत की चिंगारी भी अब खुलकर सामने आने लगी है।

RJD

लालू और तेजस्वी यादव (फाइल फोटो: )

राष्ट्रीय जनता दल ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो विधायकों, पांच पूर्व विधायकों, विधान परिषद के पूर्व सदस्यों समेत कुल 27 नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया।जिन दो विधायकों को निष्कासित किया गया है उनमें छोटे लाल राय और मोहम्मद कामरान शामिल हैं।

End of Feed