खुशखबरी! पटना से चलेगी 16 बोगियों वाली वंदे भारत ट्रेन, इन दो शहरों को सफर होगा आसान

बिहार की राजधानी से यूपी की राजधानी लखनऊ और पश्चिम बंगाल के हावड़ा तक 16 बोगियों वाली नई वंदे भारत ट्रेन को चलाने की तैयारी की जा रही है। दोनों ट्रेनों के पटना पहुंच जाने के बाद इनका ट्रायल रन किया जाएगा। ट्रायल रन पूरा होने के बाद पटना से इन दोनों बड़े शहरों के लिए 16 बोगी वाली वंदे भारत ट्रेन का परिचालन शुरू किया जाएगा।

बिहार की राजधानी पटना से दो बड़े शहरों के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी की जा रही है। बता दें कि इससे पटना समेत यूपी और पश्चिमी बंगाल के लोगों को लाभ होने वाला है। क्योंकि पटना से कोलकाता के हावड़ा और यूपी के लखनऊ तक ट्रेन चलाई जाएगी। इन स्थानों पर यात्रा करने के शौकीनों के लिए यह एक बड़ी खबर है। इससे न केवल उनके समय की बचत होगी, बल्कि उनकी यात्रा की आरामदायक और सुविधाओं से भरी होगी। बता दें कि पहले से इन दो रूटों पर वंदे भारत ट्रेन चल रही है। लेकिन अब पटना से इन दो शहरों के लिए चलने वाले वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 16 बोगी की होगी। आइए आपको इसके बारे में और बताएं -

Vande Bharat Express train

पटना से लखनऊ और हावड़ा के लिए चलेगी 16 बोगियों वाली वंदे भारत ट्रेन

यात्रियों की संख्या को देखते हुए बढ़ी बोगियों की संख्या

जानकारी के अनुसार, इन दोनों रूटों पर यात्रियों की संख्या को देखते हुए भारतीय रेलवे द्वारा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की संख्या दोगुनी करने का फैसला लिया है। इन दोनों रूटों पर अब 16 बोगी वाली वंदे भारत ट्रेन का संचालन किया जाएगा।

End of Feed