पटना

Muzaffarpur Encounter: मुजफ्फरपुर में पुलिस मुठभेड़ में ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, सप्लाई करता था गांजा-स्मैक

Muzaffarpur Encounter: मुजफ्फरपुर में छापेमारी के दौरान पुलिस ने मुठभेड़ में एक कुख्यात ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस की फायरिंग में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया है और उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

Image

मुजफ्फरपुर में पुलिस मुठभेड़ में ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार

Muzaffarpur Encounter: बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस ने मुठभेड़ में कुख्यात ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मनोज शाह को पकड़ा। सिटी एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि तस्कर मनोज ने पुलिस के एक अधिकारी की पिस्टल छीनी और वहां से भागने की कोशिश की। पुलिस ने बचाव करते हुए फायरिंग की। इस दौरान पुलिस की एक गोली मनोज शाह के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया।

ड्रग तस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिसने आरोपी को देखा और उसे रुकने की चेतावनी दी तो उसने गोली चला दी। हालांकि गोली किसी पुलिसकर्मी को नहीं लगी। गोली पुलिस के वाहन पर जा लगी। पुलिस ने तत्काल जवाबी कार्रवाई की, जिससे उसके पैर में गोली लग गई और वो घायल हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान दो गोलियां चलाई गई थी। पुलिस ने तस्कर मनोज को गिरफ्तार कर लिया है और इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

सिटी एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि मनोज शाह के एक साथी के ठिकाने भी छापेमारी की थी और उसे भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। दयाल ने आगे बताया कि पुलिस को मनोज शाह के साथी के पास से भी भारी मात्रा में मानद पदार्थ मिले हैं। पुलिस ने बताया कि मनोज शाह को मुठभेड़ में मुजफ्फरपुर के मोतीझील के पास से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का मानना है कि मिठनपुरा के रहने वाले मनोज साह का स्मैक डीलिंग का बड़ा नेटवर्क है। कई थाना क्षेत्रों में उससे जुड़े पैडलर सक्रिय हैं। मिठनपुरा, अहियापुर, नगर और ब्रह्मपुरा सहित कई इलाकों में सक्रिय ज्यादातर स्मैक मनोज के सिंडिकेट के बिकते हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article