Bihar Monsoon Update: बिहार में कब होगी मानसूनी बारिश? IMD ने जारी कर दी तारीख

Bihar me Monsoon Kab Aayega 2024, When will Monsoon Come in Bihar: बिहार में मानसून के आने से पहले ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है। कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसी बीच बिहार में मानसून आने की तिथि जारी की गई है। कहा जा रहा है कि इस तारीख को बिहार में मानसून पहुंच सकता है।

Bihar Me Monsoon Kab Aayega 2024: बिहार में मानसून (monsoon season 2024) से पहले ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मौसम विभाग (IMD) की माने तो इस पूरे महीने बिहार में मौसम का मिजाज ठंडा रहने वाला है, क्योंकि पूरे बिहार में बारिश की स्थित बन रही है। साथ ही शुक्रवार को बिहार के कई में बारिश होने की संभावना है। बता दें कि बिहार में बारिश होने का एक कारण बंगाल की खाड़ी में उठने वाला रेमल तूफान (remal cyclone) भी है। इसकी वजह से पूरे बिहार में असर दिखना शुरू हो गया है।

bihar monsoon update

सांकेतिक फोटो।

बिहार में कब आएगा मानसून?

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून के दौरान इस साल काफी बारिश हो सकती है और पिछले कई सालों का रिकॉर्ड टूट सकता है। फिलहाल आईएमडी का अनुमान है कि बिहार में 13 से 18 जून के बीच मानसून (monsoon) दस्तक देगा। मानसून के आने के साथ ही इस बार अधिक बारिश की संभावना है। बताया जा रहा है कि बिहार समेत कई राज्यों में बारिश का रिकॉर्ड टूटने वाला है।

End of Feed