Bihar Ka Mausam: बिहारवासियों को रविवार को भी गर्मी से राहत मिली रहेगी। पटना में मौसम सुहाना हो गया है। बीते दो दिनों से बिहार के कई जिलों में मौसम ने लोगों को राहत पहुंचाई है। गर्मी के सितम से लोगों को निजात मिली है। शुक्रवार रात से राज्य के कई जिलों में बारिश शुरू हुई। रविवार को भी कई जगह बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इससे जुड़ी कई जानकारी साझा की है।
बिहार के कई जिलों में बारिश, गर्मी से राहत मिलेगी।
आईएमडी ने जारी की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक रोहतास, मुंगेर, जमुई जिले के कुछ भागों में भारी बारिश और वज्रपात की आशंका है। इसके अलावा बिहार के बक्सर में भी भारी बारिश होगी। पिछले कई दिनों से बिहार में भीषण गर्मी से लोग परेशान थे। अब बारिश ने लोगों को राहत पहुंचानी शुरू कर दी है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि अगले 1 से 5 दिनों तक बिहार के कई जिलों में बारिश हो सकती है।
इन जिलों में बारिश की संभावना
विभाग ने बताया कि पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, पटना, अरवल, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, नालंदा, बेगूसराय, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, जमुई, बांका, खगड़िया और भागलपुर में बारिश की भविष्यवाणी की गई है। विभाग ने सुपौल, मधुबनी, किशनगंज जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
तपती गर्मी से मिली राहत
बिहार के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और दिल्ली में भी बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है। चिलचिलाती धूप ने लोगों को पिछले कई दिनों से परेशान कर रखा था। फिलहाल मौसम में आई नमी ने लोगों को राहत पहुंचाई है। इससे पहले रविवार को मौसम विभाग ने बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है।
