बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा 02-July-2025: बिहार में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। पूरे प्रदेश में मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है। बिहार की राजधानी समेत प्रदेश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। यहां आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट भी है। जहां एक तरफ बारिश से लोगों को राहत मिल रही है, तो वहीं दूसरी तरफ नदियां उफान पर हैं। रेलवे स्टेशन समेत, सड़के और अन्य कई इलाकों में पानी भरा हुआ है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आइए आपको बताएं आज कहां-कहां झमाझम बरसेंगे मेघ -
बिहार में मानसूनी बारिश का दौर
ये भी पढ़ें - Delhi Weather: दिल्ली में मानसून तो हुआ एक्टिव, पर तेज बारिश अभी भी दूर; जानें कब जमकर बरसेंगे बदरा?
बिहार में झमाझम बरसेंगे मेघ
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार की राजधानी पटना, गोपालगंज, पश्चीम और पूर्वी चंपारण, सिवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, वैशाली , मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया और मधुबनी में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा रोहतास, औरंगाबाद, गया, अरवल, कैमूर, नवादा, नालंदा, जहानाबाद, जमुई, शेखपुरा, लखीसराय में मौसम विभाग ने मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई है। यहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम सुहावना बना रहेगा। मौसम विभाग ने बताया कि 4 से 5 जुलाई को इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि बिहार में जुलाई के महीने में 340 मिमी बारिश औसत सामान्य मानी जाती है।
