Bihar Weather: बिहार में तेज हुई मानसून की रफ्तार; कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD का अलर्ट जारी

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 30 June पटना, मुजफ्फरपुर , भागलपुर और गया में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में रविवार दोपहर बाद से मानसून ने जोर पकड़ लिया है, खासकर दक्षिणी जिलों में मौसम ने करवट ली है। पटना समेत कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है और अगले चार दिनों तक भारी बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने 24 जिलों में अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 30 June 2025: रविवार दोपहर बाद से बिहार में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। खासकर दक्षिण बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। पटना, छपरा, सीवान, जहानाबाद और नालंदा समेत कई इलाकों में तेज बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि आज मानसून का प्रचंड रूप देखने को मिल सकता है। पटना में सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और रुक-रुककर हल्की बारिश हो रही है। दिनभर गरज और बिजली के साथ तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

Bihar Waether Today

बिहार में आज का मौसम

गया, औरंगाबाद, रोहतास, जमुई और भागलपुर सहित कई जिलों में भी ऐसा ही मौसम बना हुआ है। आईएमडी के मुताबिक, आज बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। दक्षिण बिहार के 19 में से 13 जिलों में बहुत भारी वर्षा हो सकती है। साथ ही वज्रपात (ठनका) की भी आशंका है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पटना मौसम विभाग के मुताबिक, आज से 2 जुलाई तक पूरे बिहार में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। खासकर दक्षिण बिहार के इलाकों में उत्तर बिहार की तुलना में अधिक बारिश की संभावना है। अगले चार दिनों तक लगातार वर्षा के कारण दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। दक्षिण बिहार में तेज आंधी के साथ बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है, ऐसे में लोगों को सतर्क और सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है।

End of Feed