Bihar Weather: बिहार में मानसून की दस्तक; पिछले 48 घंटे में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों जारी हुआ अलर्ट

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 11 July 2025 पटना, मुजफ्फरपुर , भागलपुर और गया में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: कुछ दिनों से बिहार में तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल थे, लेकिन अब राहत के संकेत मिल रहे हैं। गुरुवार रात से राज्य में मौसम ने करवट ली है और हल्की बारिश के साथ बादलों की वापसी हुई है। पटना सहित कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून दोबारा सक्रिय हो गया है और सावन के पहले दिन से ही इसका असर दिखने लगा है।

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 11 July 2025: पिछले कुछ दिनों से बिहार में मानसून की गैरमौजूदगी की वजह से तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा था। राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना हुआ था, केवल एक-दो जिलों को छोड़कर कहीं भी बारिश नहीं हुई। हालांकि गुरुवार देर रात मौसम ने करवट ली और बदलाव देखने को मिला। पूरे राज्य में घने बादल छा गए और पटना सहित कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। इसके चलते तापमान में भी गिरावट आई है। पिछले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस की कमी देखी गई है।

Bihar Today's Weather Update

बिहार में आज का मौसम

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बिहार में मानसून दोबारा सक्रिय हो गया है और इसका असर 15 जुलाई के बाद और साफ ढंग से नजर आने लगेगा। तब तक रुक-रुक कर हल्की बारिश जारी रहने की संभावना है। आज भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और राज्य के 18 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। अब तक बिहार में सामान्य से 52% कम बारिश हुई है। सबसे ज्यादा बारिश की कमी सहरसा जिले में दर्ज की गई। गया को छोड़कर बाकी सभी जिलों में बरसात सामान्य से कम रही। सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर समेत 20 जिलों में बेहद कम बारिश हुई। राजधानी पटना में भी औसतन 45 से 50% तक कम बारिश दर्ज की गई है

End of Feed