'इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ बिहार..' नीतीश सरकार के छुट्टियों के फरमान से गरमाई सियासत, BJP ने इस तरह किया विरोध

Bihar Holidays Controversy: बिहार में शिक्षा विभाग द्वारा जारी छुट्टियों के कैलेंडर के बाद से ही सियारी पारा चढ़ गया है। कई बीजेपी नेताओं नीतीश सरकार के फैसले का विरोध किया है।

Bihar Holidays Controversy: बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार आजकल काफी ज्‍यादा चर्चा में चल रहे हैं। उन्‍हें कभी विपक्षी एकता में सुर मिलाते तो कभी महिलाओं पर विवादित बयान देते हुए देखा जा रहा है। हालांकि इस बार नीतीश कुमार के चर्चा में आने का कारण है स्‍कूलों में छुट्टियों का फरमान। दरअसल, बिहार की धधकती सियासत को उस वक्‍त और हवा मिल गई जब बिहार में 12वीं कक्षा तक के लिए छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया गया। इस कैलेंडर को लेकर प्रदेश के कई BJP नेताओं पर इस पर अपना कड़ा विरोध प्रकट किया। नए कैलेंडर में छुट्टियों के स्‍थान पर महाशिवरात्रि, जन्माष्टमी और रक्षाबंधन जैसे कई त्‍योहारों के नाम नहीं हैं। इस पर भाजपा ने तंज कसते हुए ये भी कहा है कि, नीतीश सरकार बिहार को इस्लामिक स्टेट घोषित कर दे।

​Bihar Holidays List, Bihar Holidays Controversy, School Holidays List 2024, Islamic Republic of Bihar, Nitish Kumar



बिहार में छुट्टियों के कैलेंडर पर मचा बवाल।

ईद पर तीन दिन की छुट्टी

शिक्षा विभाग के आदेश के मुताबिक, ईद के लिए अब 3 दिन की छुट्टी का ऐलान किया गया है। जहां 2023 में तीज के लिए दो दिन और जिउतिया के लिए एक दिन की छुट्टी की घोषणा हुई वहीं, इस बार इन छुट्टियों को भी रद्द कर दिया गया है। नीतीश सरकार पर तुष्‍टीकरण का आरोप लगाते हुए भाजपा प्रवक्‍ता अजय आलोक ने कहा कि, 'नीतीश सरकार दुर्गा पूजा की छुट्टियां पहले ही काट चुकी है, अब बिहार को इस्‍लामिक स्‍टेट घोषित कर दे, वही बेहतर होगा।'

End of Feed