बिहार में एक साल में मिलेंगी 12 लाख सरकारी नौकरियां, CM नीतीश कुमार ने की घोषणा

बिहार सरकार ने अगले एक साल में राज्य में 12 लाख सरकारी नौकरियां देने लक्ष्य निर्धारित किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पहले हमने 10 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन अब हम इसे 12 लाख सरकारी नौकरियां देने का लक्ष्य निर्धारित कर रहे हैं।

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को कहा कि राज्य की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने अब अगले साल तक युवाओं को 12 लाख सरकारी नौकरियां देने का नया लक्ष्य निर्धारित किया है। नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में तिरंगा फहराया और अपने संबोधन में कहा कि बिहार उच्च वृद्धि दर और विकास के साथ आगे बढ़ रहा है। यह आने वाले वर्षों में समावेशी विकास के साथ आगे बढ़ेगा। पहले हमने अपने युवाओं को 10 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया था... लेकिन अब हमारी सरकार ने 2025 के विधानसभा चुनावों से पहले युवाओं को 12 लाख सरकारी नौकरियां देने का नया लक्ष्य तय किया है।

nitish kumar (1)

फाइल फोटो

नीतीश कुमार का नया लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सात निश्चय पार्ट-2 योजना के तहत राज्य सरकार ने 10 लाख नौकरियां देने और 10 लाख लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने का लक्ष्य रखा । इस योजना की शुरुआत 2020 में की गई थी...इस योजना के तहत करीब 5.16 लाख लोगों को पहले ही सरकारी नौकरी दी जा चुकी है और दो लाख और सरकारी नौकरियां देने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

End of Feed