बिहार में आज से मिलेगा सरकारी कर्मचारियों को जून का वेतन, नीतीश सरकार ने इस वजह से लिया ये फैसला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 28, 2023, 12:04 AM IST

बिहार में नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। जून का वेतन भुगतान आज(28 जून) ही दिया जा रहा है। वित्त विभाग ने इसके लिए पहले ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। वेतन अक्सर 30 या 31 तारीख को भुगतान किया जाता था। लेकिन बकरीद की वजह से पहले दिया जा रहा है।

बिहार में नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार के कर्मचारियों को जून महीने का वेतन समय से पहले आज (28 जून) को दिया जा रहा है। अक्सर 30 या 31 जून दिया जाता है। इसके लिए वित्त विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बकरीद को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। बकरीद 29 जून (गुरुवार) को है। सरकार ने राज्यपाल के प्रधान सचिव, बिहार विधान सभा के सचिव, पटना हाईकोर्ट, सभी एडीशनल मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, ट्रेजरी ऑफिस को नोटिफिकेशन जारी पहले ही कर दिया है।

Salary of Bihar Government Employees

बिहार में सरकारी कर्मचारियों को वेतन

दरअसल, बिहार में साढ़े तीन लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी है। पेंशनधारी की संख्या भी करीब-करीब इतना ही है। सरकार के इस फैसले से पेंशनधारियों को भी यह लाभ मिलेगा। बिहार सरकार में ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है कि किसी महीने का वेतन भुगतान महीने के कार्य दिवस के अंतिम दिन के पहले भुगतान किया गया हो। हर पर्व के मौके पर कर्मचारियों का वेतन भुगतान समय से पहले किया जाता रहा है। खासकर तब,जब कोई पर्व महीने के अंतिम सप्ताह में हो। इसके पहले ईद, होली, दिवाली और छठ जैसे महापर्व पर भी सरकार ने एडवांस सैलरी रिलीज की है।

End of Feed