बिहार इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी ने जारी किया B.Tech का रिजल्ट, Ph.D. प्रवेश सूची की भी घोषणा

बिहार इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी ने बी.टेक (2021–2025) के अंतिम सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसके साथ ही पीएच.डी. पाठ्यक्रम में चयनित अभ्यर्थियों की सूची भी जारी कर दी है। समयबद्ध शिक्षा, शोध और आधुनिक पाठ्यक्रमों के साथ विश्वविद्यालय तकनीकी क्षेत्र में नई ऊंचाई छू रहा है। बता दें कि सत्र 2025-27 से जियोइनफॉर्मेटिक्स में एम.टेक पाठ्यक्रम भी शुरू किया जाएगा।

बिहार इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2021-2025 के बी.टेक पाठ्यक्रम के आठवें सेमेस्टर का रिजल्ट ससमय घोषित कर दिया है। इसके साथ ही यूनिवर्सिटी ने तकनीकी शिक्षा में अपनी प्रतिबद्धता को भी साबित किया है। साथ ही, इस वर्ष से फुलटाइम और पार्ट टाइम Ph.D पाठ्यक्रम की शुरुआत करते हुए, एंट्रेंस एग्जाम में पास हुए अभ्यर्थियों की सूची भी जारी कर दी गई है।

bihar engineering university.

बिहार इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी में शुरू होगा नया कोर्स

माननीय मंत्री सुमित कुमार सिंह ने इस उपलब्धि को बिहार के लिए गौरव का क्षण बताया है। उन्होंने कहा कि नाममात्र की फीस में डिप्लोमा, बी.टेक और अब पीएच.डी. जैसे टॉप ऑफ द लाइन पाठ्यक्रमों की शुरुआत राज्य के युवाओं को सशक्त बना रही है। स्टेट ऑफ द आर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, सिलेक्टिड क्वालिफाइड फैकल्टी, हॉस्टल सुविधा और एक तिहाई सीटें लड़कियों के लिए आरक्षित होने से तकनीकी शिक्षा को नई दिशा मिल रही है।

End of Feed