Bihar Election: तेजस्वी का चुनावी दांव, सरकार बनने पर किसानों को मुफ्त बिजली, 'माई बहिन मान योजना' के तहत एकमुश्त राशि देने का ऐलान

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव के पहले चरण से पहले तेजस्वी यादव बिहार के किसानों और महिलाओं के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि यदि महागठबंधन की सरकार बनती है, तो माई बहिन मान योजना के तहत माता-बहनों के खाते में एक साल की पूरी राशि एकमुश्त भेजी जाएगी। साथ ही सिंचाई के लिए किसानों को मुफ्त बिजली दी जाएगी।

Bihar Election 2025: बिहार में पहले चरण के मतदान से पहले चुनावी हलचल तेज हो गई है। सभी राजनीतिक पार्टियां जनता से कई बड़े-बड़े वादे कर रही हैं। इस बीच राजद नेता और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने चुनाव से पहले मंगलवार यानी 4 नवंबर को एक बड़ा ऐलान किया। तेजस्वी यादव ने कहा कि यदि महागठबंधन की सरकार बनती है, तो किसानों को मुफ्त बिजली दी जाएगी और माई बहिन मान योजना (Mai Bahin Maan Yojana) के तहत महिलाओं के खाते में एकमुश्त राशि भेजी जाएगी। उन्होंने कहा की एक साल का पूरा पैसा एक बार में माता-बहनों के खाते में भेजा जाएगा।

Tejashwi Yadav

बिहार चुनाव से पहले तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान (फोटो - ANI)

किसानों को मुफ्त बिजली देने का ऐलान

बिहार की 121 सीटों पर पहले चरण के चुनाव (6 नवंबर) से पहले राजद नेता तेजस्वी यादव ने प्रदेश के किसानों को मुफ्त बिजली देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने के बाद किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली दी जाएगी। राज्य सरकार सिंचाई के लिए किसानों से अभी 55 पैसा प्रति यूनिट लेती है। लेकिन महागठबंधन की सरकार बनने के बाद इसे जीरो कर दिया जाएगा।

End of Feed