बिहार में सियासी सुपर संडे... पीएम मोदी का मेगा रोड शो, अमित शाह की जनसभाएं; आज राहुल भी भरेंगे चुनावी हुंकार

PM Modi Bihar Rally: बिहार में आज सियासी सुपर संडे है। पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक ही दिन बिहार के अलग-अलग हिस्सों में चुनावी रैलियां करेंगे। पीएम मोदी पटना में रोड शो भी करेंगे। वहीं आरा और नवादा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

Bihar Election 2025: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को बिहार में कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे और पटना में एक रोड शो में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री का पटना में यह तीसरा रोड शो होगा। इससे पहले उन्होंने पिछले वर्ष लोकसभा चुनाव के दौरान और इस साल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद रोड शो किया था। रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी क्रमशः राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और ‘इंडिया’ गठबंधन के उम्मीदवारों के समर्थन में राज्य के विभिन्न हिस्सों में कई जनसभाएं करेंगे।

​PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो | ANI)

पीएम मोदी के रोड शो के लिए पुख्ता इंतजाम

प्रधानमंत्री रविवार को आरा और नवादा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वे शाम को राजधानी पटना में रोड शो में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के रोड शो को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम से पहले मोदी राज्य की राजधानी में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री का रोड शो शाम को दिनकर गोलंबर से शुरू होगा, जो ठाकुरबाड़ी रोड और बाकरगंज होते हुए गांधी मैदान के समीप उद्योग भवन तक जाएगा। बाद में मोदी तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेकेंगे।

End of Feed