‘बिहार फर्स्ट’ के लिए फिर मैदान में उतरे चिराग, नीतीश के गढ़ में गरजे

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी के बीच, लोजपा (रामविलास) अध्यक्ष चिराग पासवान ने नालंदा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा उन्हें बिहार लौटने और चुनाव लड़ने से रोकने की साजिश हो रही है। उन्होंने कहा कि वह 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' के अपने सपने को साकार करने के लिए विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं।

Nalanda News: बिहार विधानसभा चुनावों की सरगर्मियों के बीच लोजपा (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर सक्रियता दिखानी शुरू कर दी है। नालंदा में उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपने इरादे स्पष्ट करते हुए कहा कि वह बिहार की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाना चाहते हैं और आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं।

chirag paswan

चिराग पासवान (फाइल फोटो)

मेरे बिहार लौटने से कुछ लोगों को परेशानी- चिराग

चिराग ने सभा में यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोग उन्हें बिहार लौटने और चुनाव लड़ने से रोकने की साजिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “मैं बिहार लौटना चाहता हूं, अपने राज्य और परिवार के पास रहना चाहता हूं, लेकिन कुछ लोगों को इससे परेशानी हो रही है।” उन्होंने यह भी कहा कि ये वही लोग हैं जिन्होंने 90 के दशक में लाखों बिहारियों को पलायन के लिए मजबूर किया था।

End of Feed